दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। अप्रैल के महीने में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सुबह 8 बजे से ही गर्मी का प्रकोप दिखने लगता है। ऐसे में लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं।

 

गर्मी में अक्सर आपने लोगों को सिर पर गीला गमछा, दुपट्टा रखें देखा होगा। ऐसा करने से उन्हें गर्मी से राहत तो मिलती है लेकिन क्या इसका इस्तेमाल हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक से बचने के लिए किया जा सकता है। इस बारे में हमने Aster CMI अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन कंसल्टेंट डॉक्टर पूजा पिल्लई से बात की

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को हल्के में न लें, जाना पड़ सकता है अस्पताल

क्या हीट स्ट्रोक से बचता है गीला कपड़ा?

डॉक्टर के मुताबिक सिर पर गील कपड़ा या दुपट्टा रखने से कुछ देर के लिए राहत तो मिल सकती है लेकिन ये हीट स्ट्रोक या हीट एग्जॉशन से नहीं बचा सकता है। जब किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाता है तो उस स्थिति को हीट स्ट्रोक कहा जाता है। इस दौरान तुरंत अस्पताल लें जाएं। खुद से इलाज करने की गलती न करें। गंभीर मामलों में हीट स्ट्रोक की वजह से जान भी जा सकती हैं। 

कपड़े को इस्तेमाल करने का तरीका क्या है ?

जब आपको कुछ देर के लिए बाहर निकल रहे हैं तो ऐसा कर सकते है। कपड़े की वजह से आप सीधा सूरज के संपर्क में नहीं आएंगे। ये आपको कुछ देर के लिए गर्मी से राहत दिलाने का काम भी करता है।

 

आपको कपड़े को हल्का गीला करना है। हमेशा सूती का साफ कपड़ा इस्तेमाल करें। आप कपड़े को सिर पर 10 मिनट के लिए रख सकते हैं। उसे ज्यादा देर न रखें।

अगर आप लंबे समय तक गीले कपड़े को सिर पर रखते हैं तो इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। गर्मी से बचने के लिए आप कुछ देर छाव में रुककर आराम करें। कपड़ा कुछ देर के लिए गर्मी से राहत देगा लेकिन यह समस्या का समाधान नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: 15 से 29 साल के लोगों में हार्ट अटैक के मामले बढ़े, जानिए बचाव के तरीके और कारण

गर्मी से बचने के लिए क्या करें

  • शरीर को हाइड्रेटेड रखें- गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। आप घर पर नींबू,चीनी और नमक को पानी में घोलकर ओआरएस भी बना सकते हैं।
  • धूप में निकलने से बचें-दोपहर में 12 बजे से लेकर 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • हल्के कपड़े पहनें- सूती के हल्के कपड़े पहने ताकि पसीना सोख पाएं।
  • घर में ही रहें- गर्मी से बचने के लिए जितना हो सके घर के अंदर ही रहें।
  • थोड़ी-थोड़ी दे पर ब्रेक लें- जो लोग बाहर धूप में काम कर रहे हैं। वे घंटे या 2 घंटे पर अपने काम से 15 से 20 का ब्रेक लेकर छाव बैठें ताकि शरीर का तापमान सामान्य हो सके।