गर्मी के मौसम में त्वचा तेज धूप, प्रदूषण और ऑयल की वजह से डल और बेजानी नजर आती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा उन लोगों को परेशानी होती है जिनकी स्किन ऑयली है। इन लोगों को इस मौसम में पिंपल्स और दाग-धब्बे की समस्या ज्यादा होती है। इस वजह से त्वचा का निखार कम हो जाता है।

 

खासतौर से इस मौसम में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक आसान ब्यूटी हैक जिसे आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे त्वचा निखरी और चमकदार दिखेगी। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में चेहरे पर बार-बार आ रहा है पसीना तो कैसे पाएं छुटकारा?

बर्फ लगाने के फायदे क्या है?

स्किन पोर्सट टाइट होते हैं- बर्फ लगाने से खुले हुए पोर्स बंद हो जाते हैं। इन पोर्स में धूल, ऑयल और गंदगी जमने की वजह से ब्लैक हेड्स और पिंपल्स होते हैं। आपको इसके लिए त्वचा को हल्का-हल्का मसाज करना है ताकि स्किन के पोर्स टाइट हो जाए।

 

पिंपल्स से राहत दिलाता है- अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो चेहरे पर आइस क्यूब को 1 से 2 सेकेंड के लिए रखें। इससे आपको दर्द से आराम मिलेगा और रेडनेस भी कम होगा। आई क्यूब्स त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करते हैं।

 

मेकअप को टिकाता है- कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने मेकअप से पहले चेहरे को बर्फ वाले पानी में डिप करते हैं। इससे त्वचा स्मूद और ऑयल फ्री लगती है। इस वजह से मेकअप का टेक्सचर अच्छे से खिलकर आता है। इसके अलावा मेकअप लंबे समय तर सैटल भी रहता है।

 

ग्लो बढ़ता है- आप बर्फ का इस्तेमाल ग्लो को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। आइस क्यूब चेहरे पर लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से त्वचा नेचुरल रूप से पिंक हो जाती हैं।

फ्लेवर वाले क्यूब का यूज करें

आज कल लोग गुलाब जल आइस क्यूब, ग्रीन टी आइस क्यूब, खीरा जूस आइस क्यूब का इस्तेमाल करते हैं। इन आइस क्यूब को लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड नजर आती है। साथ ही सन बर्न और टेनिंग की समस्या भी दूर हो जाती है।

 

यह भी पढ़ें: झालमुड़ी और माछ-भात ही नहीं, बंगाल की थाली में और भी बहुत कुछ है

 

नुकसान 

 

आइस क्यूब उन लोगों को नुकसान करता है जिनकी सेंसिटिव स्किन है। इन लोगों को बर्फ लगाने से इरिटेशन या जलन हो सकती है। त्वचा संबंधी समस्या वाले लोग एक बार पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आप बहुत ज्यादा बर्फ का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा ड्राई हो सकती है।  

बर्फ का कैसे इस्तेमाल करें?

बर्फ को कभी भी सीधा चेहरे पर न लगाएं। आप बर्फ को लेपटकर त्वचा में लगाएं। आपको एक से दो मिनट के लिए ऐसा करना हैं।
बर्फ का इस्तेमाल दिन भर में दो बार कर सकते हैं।