हम सभी लोग जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। इसे बच्चे से लेकर बूढ़ों तक को खाने की सलाह दी जाती है। ये हमारे शरीर की लिए जरूरी भी होता है। इनमें हेल्दी फैट पाया जाता है और नेचुरल शुगर होता है जो मेटाबॉलिज्म को फास्ट करता है। इसलिए डॉक्टर्स ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं।
ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये शरीर के लिए हेल्दी है तो कितनी मात्रा में भी खा सकते हैं? कई लोग मुट्ठी भर काजू, किशमिश और बादाम खाते हैं। ऐसा करना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डॉ. अंशुमान, मेडिसिन एक्सपर्ट हैं और ऑब्सेटी पर बात करने के लिए मशहूर हैं। उनकी विशेषज्ञता इसी क्षेत्र में हैं। आइए जानते हैं डॉक्टर अंशुमान कौशल का क्या कहना है?
यह भी पढ़ें: उम्र 55 पार, फिटनेस में 30 वाले शर्मा जाएं, मिलिंद, अक्षय, सलमान करते क्या हैं?
कितनी मात्रा में खाएं ड्राई फ्रूट्स?
डॉक्टर अंशुमान का कहना हैं, 'लोगों को लगता है कि काजू, किशमिश, बादाम को जब चाहो डब्बे में हाथ डालकर खा लो क्योंकि ये हेल्दी हैं लेकिन ये डेकोरेटेड कैलोरी बॉम्ब है। इस खाने के बाद लोग कहते हैं उनका मेटाबॉलिज्म स्लो है। आपका मेटाबॉलिज्म स्लो नहीं है। आप नेचुरल मानकर जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। आपको इसकी डोज समझने की जरूरत है।'
- बादाम- हर व्यक्ति को एक दिन में 5 से 7 बादाम खाने चाहिए। इनमें मैग्नीशियम, विटामिन ई होता है जो एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
- अखरोट- 2 बड़े और 4 हाफ काफी है। एक व्यक्ति को रोजाना इतना ही अखरोट खाना चाहिए। यह डेटा Nutrient Journal का है। अखरोट में ओमेगा 3, एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है।
- फ्लेक्स या चीया सीड्स- एक चम्मच चीया सीड्स काफी है जिसमें फाइबर और ओमगा 3 पाया जाता है। आपको चीया सीड्स की पूडिंग बनाकर नहीं खाना है। आप एक बार की पूडिंग में 400 कैलोरी खा रहे हैं जो सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं है।
- किशमिश- लोग किशमिश इसलिए खाते हैं ताकि आयरन मिलता है। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। इसे रोज खाने की जरूरत नहीं है। आयरन के लिए आप पालक खाएं।
- काजू- लोग एक बार में 15 से 20 काजू खा लेते हैं। इसमें सैचुरेटेड फैट होता है। कभी-कभार 4 से 5 काजू खाना फायदेमंद है। इसे रोज खाने की जरूरत नहीं है।
- खजूर- एक खजूर में 16 ग्राम शुगर होता है। लोग इसे एनर्जी आने के लिए खाते हैं। इससे एनर्जी नहीं शरीर में सिर्फ शुगर जाता है। आपको इसकी रोजाना जरूरत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, 'कई लोग कोटेड ड्राई फ्रूट्स खाते हैं। उदाहरण के लिए हनी रोस्टेड बादाम, फ्लेवर ट्रेल मिक्स आदि। आप इन चीजों के सेवन बचें। इन चीजों में रिफाइंड शुगर की मात्रा होती है। ये बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में खसरे के कारण 100 से ज्यादा बच्चों की मौत, जानिए लक्षण और बचाव
हम मुट्ठी भर ड्राई फ्रूट्स क्यों खाते हैं?
इसके पीछे हेलो इफेक्ट काम करता है। जब हमें लगता है कि ये चीजें हेल्दी हैं तो हम पोर्शन कंट्रोल करना भूल जाते हो। आप गिल्ट फ्री होकर खाते हैं। आप उसे हेल्दी समझते हैं जो कि सच है लेकिन बिना डोज के खाना जहर की तरह काम करता है।
