घर कैसा भी हो, अगर किचन खराब रहा तो जायका भी खराब हो जाता है। शादी के बाद जब लोग नए घर में शिफ्ट होते हैं, तब सबकी नजर किचन संवारने पर होती है। शुरुआत में अक्सर बर्तन, राशन और रोजमर्रा के सामान को व्यवस्थित करने में परेशानी होती है जिससे काम में समय ज्यादा लग सकता है। ऐसे में अगर किचन को सही तरीके से ऑर्गनाइज किया जाए तो इससे न केवल जगह की बचत होती है, बल्कि खाना बनाना और जरूरी सामान ढूंढना भी आसान हो जाता है। 

 

नए घर में चीजें आपके मुताबिक नहीं होती हैं। ऐसे में सबसे बड़ी जिम्मेदारी किचन को अपने अनुसार बनाने की होती है। ये कुछ आसान और स्मार्ट किचन ऑर्गनाइजेशन टिप्स को अपनाकर नई दुल्हन अपने किचन को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सुविधाजनक बना सकती है।

 

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों मनाते हैं फादर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व

  • जरूरी सामान को प्राथमिकता दें
    शुरुआत में केवल उन्हीं बर्तनों और किचन उपकरणों को रखें जिनका रोजाना इस्तेमाल होता है। इससे किचन में अनावश्यक सामान की भीड़ नहीं होगी।
  • मसालों को एक जगह व्यवस्थित रखें
    मसालों के लिए अलग रैक या बॉक्स का इस्तेमाल करें। सभी डिब्बों पर नाम लिखने से जरूरत पड़ने पर सामान जल्दी मिल जाता है।
  • स्टोरेज कंटेनर का इस्तेमाल करें
    दाल, चावल, चीनी और अन्य राशन को एयरटाइट कंटेनरों में रखें। इससे सामान लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और किचन भी साफ-सुथरा दिखता है।
  • रोजाना इस्तेमाल की चीजें पास रखें
    चाय, कॉफी, चीनी, नमक और खाना बनाने वाले बर्तन ऐसी जगह रखें जहां आसानी से पहुंचा जा सके।
  • फ्रिज को भी व्यवस्थित रखें
    सब्जियां, डेयरी उत्पाद और बचा हुआ खाना अलग-अलग सेक्शन में रखें। इससे खाद्य पदार्थ खराब होने की संभावना कम रहती है।
  • साप्ताहिक सफाई की आदत बनाएं
    हर सप्ताह किचन की अलमारियों, गैस स्टोव और फ्रिज की सफाई करें। इससे किचन हमेशा साफ और व्यवस्थित बना रहता है।
  • फालतू सामान जमा न करें
    कई बार लोग पुराने डिब्बे, खराब बर्तन या बेकार सामान किचन में जमा कर लेते हैं। समय-समय पर ऐसे सामान को हटाते रहें।

2026 का ट्रेंड, लेबलिंग और ट्रांसपेरेंट कंटेनर

समय के साथ चीजें बदलती रहती हैं। अब लोगों ने किचन को ऐस्थेटिक तरीकों से सजाना शुरु कर दिया है। साल 2026 में किचन ऑर्गनाइजेशन का सबसे बड़ा ट्रेंड लेबलिंग और ट्रांसपेरेंट कंटेनर बनकर उभर रहा है। पारदर्शी कंटेनेरों में दाल, चावल, मसाले और अन्य राशन रखने से सामान से दिखाई देता हैऔर बार-बार डिब्बे खोलने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं कंटेनरों पर नाम वाले लेबल लगाने से जरूरी चीजें जल्दी मिल जाती है और वह दिखने में ऐस्थेटिक लगता है। आज ज्यादातर घरों में लोग इसी ट्रेंड को फोलो करते हैं क्योंकि यह दिखने में सुंदर लगते हैं।