हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से बना हुआ है। पानी में कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। पानी सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड ही नहीं रखता है बल्कि एनर्जी भी बनाए रखता है। खासतौर से गर्मी के मौसम में हम सबसे ज्यादा पानी पीते हैं। देश में ज्यादातर लोग नॉर्मल वॉटर पीते हैं।

 

नॉर्मल पानी के अलावा तीन अलग-अलग तरह के पानी होते हैं जिन्हें पीएच लेवल के हिसाब से बांटा गया है। इन तीनों पानी के अपने अपने फायदे हैं। आइए जानते हैं मिनरल, एल्कलाइन और ब्लैक एल्कलाइन वॉटर में क्या अंतर है। कौन सा ज्यादा फायदेमंद होता है।

 

ये भी पढ़ें- डायबिटीज के इन लक्षणों के बारे में कोई नहीं करता है बात

 

मिनरल वॉटर- मिनरल वॉटर में खनीज तत्वों का खास ख्याल रखा जाता है। इन पानी को प्यूरिफाई किया जाता है तब इसमें खनिज तत्व मिलाए जाते हैं। ये पानी सिर्फ स्वाद में बेहतर नहीं होता। ये सेहत के लिए भी अच्छा होता है। बाजार में मिनरल वॉटर नॉर्मल पानी से महंगा मिलता है। इस पानी को पीने से बीमारियों से दूर रहते हैं।

 

एल्कलाइन वॉटर - नॉर्मल वॉटर थोड़ा एसिडिक नेचर का होता है। एल्कलाइन वॉटर में पीएच लेवल 8 से 9 के बीच में होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स मौजूद होते हैं। इस पानी को पीने से बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें मिनरल्स का खास ध्यान रखा जाता है।

 

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से हो सकती हैं ये बीमारियां?

 

ब्लैक वॉटर

 

ब्लैक वॉटर एक तरह का एल्कलाइन है जिसमें फुलविक एसिड और अन्य विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। फुलविक एसिड की वजह से इसका रंग काला होता है। ये पानी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये सबसे महंगा पानी होता है।

 

ब्लैक एल्कलाइन वॉटर में 70 प्रतिशत मिनरल पाए जाते हैं जो बॉडी को हाइड्रेट रखता है। इसी के साथ बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। अमेरिका के थॉमस जेफरसन यूनिवर्सिटी के मुताबिक, नॉर्मल पानी की तुलना में अधिक पीएच लेवल वाला एल्कलाइन वॉटर पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी समते कई बॉलीवुड सितारे अपने डेली रूटीन में ब्लैक वॉटर का सेवन करते हैं।

 

एक व्यक्ति को कितना पानी पीना चाहिए 

 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, पुरुषों को दिन भर में 3.2 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं, महिलाओं को 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि ये मात्रा आपके बॉडी और टेंपरेचर के हिसाब से बदल सकती है।

 

पानी पीने के फायदे

 

शरीर होता है डिटॉक्स- पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। पानी शरीर से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने का काम करता है।

स्किन के लिए है फायदेमंद- पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से स्किल भी ग्लो करती है।

मेटाबॉलिज्म को करता है बूस्ट- पीने पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत बेहतर होता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।