बारिश के मौसम में बालों से जुड़ी समस्या एक दम से बढ़ जाती है। इस मौसम में कुछ लोगों के जरूरत से ज्यादा बाल झड़ने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों को बाल धोने के बाद सिर में खुजली और डैंड्रफ की समस्या हो सकती हैं। बालों से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने के लिए हम तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि मानसून में बालों से जुड़ी परेशानियों के बढ़ने का मुख्य कारण है?

 

बारिश के मौसम में में उमस ज्यादा होती है और बारिश और प्रदूषण की वजह से स्कैल्प का नेचुरल ऑयल कम हो जाता है। इस वजह से बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं। नमी ज्यादा होने के कारण बाल ज्यादा फ्रिजी दिखाई देते हैं। जब बालों की ऊपर परत उठ जाती है और फूलने लगती है तो बालों की सतह पहले जैसे नरम नहीं लगती हैं। इसके अलावा स्कैल्प ज्यादा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है। आइए जानते हैं कि मानसून के मौसम में अपने बालों का कैसे रखें ख्याल?

 

यह भी पढ़ें: महिलाओं को क्यों पसंद आ रहा सोलो ट्रैवल? आंकड़ों का इशारा समझिए

मानसून में बालों का कैसे रखें ख्याल?

स्कैल्प को साफ रखें

 

बारिश के मौसम में धूल, नमी और पसीने की वजह से स्कैल्प में गंदगी जम जाती है। इस वजह से बालों की जड़े कमजोर हो सकती है। बाल को हफ्ते में दो बार जरूर धोना चाहिए।

 

गीले बालों को न बांधे

 

बारिश के मौसम में गीले बालों को बांधने की गलती न करें। ऐसा करने से स्कैल्प में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही डैंड्रफ की समस्या को भी बढ़ाता है।

 

कंडीशनर का इस्तेमाल करें

 

बरसात के मौसम में बालों में नमी बनाए रखने के लिए मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें। इस मौसम में अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं तो हफ्ते में दो से तीन बार शैंपू से बाल 

धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं।

 

यह भी पढ़ें: हर वक्त ऑनलाइन रहना जरूरी नहीं, डिजिटल डिटॉक्स के अपनाएं आसान तरीके

 

खूब पानी पिएं

 

बारिश के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए खूब पानी पिएं। पानी सिर्फ शरीर को हाइड्रेटेड नहीं रखता है। बल्कि बालों में नमी को भी बनाए रखता है।

 

ऑयलिंग जरूर करें

 

बालों में नमी को बनाएं रखने के लिए ऑयलिंग जरूर करें। बाल धोने से 2 या 3 घंटे पहले सिर में तेल लगाएं। इसके बाद शैंपू से बाल धोएं।