वॉक करने से हम हमेशा फ्रेश महसूस करते हैं और दिन भर एनिर्जेटिक रहते हैं। ये खुद को फिट रखने का सबसे आसान तरीका है। वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कुछ लोग सुबह में वॉक करते हैं। वहीं, कुछ लोग शाम में चलना पसंद करते हैं। ये बात उनकी लाइफस्टाइल पर निर्भर करती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों समय में से कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है।

 

मॉर्निंग वॉक- सुबह की वॉक आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और कैलरी को घटाने में मदद करता है। आप दिन भर एनिर्जेटिक महसूस करते हैं। सुबह के समय में आप वॉक पर जाते हैं तो शरीर से सेरिटिनन निकलता है जिस कारण आप खुश रहते हैं और स्ट्रेस कम होता है। वॉकिंग एक फिजिकल एक्सरसाइज है। रोजाना वॉक पर जाने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और दिमाग ज्यादा फोक्सड महसूस करता है। इतना ही नहीं सुबह के समय में वायु प्रदूषण भी कम होता है।

 

जर्नल ऑफ एक्सरसाइज न्यूट्रिशन एंड बायोकेमिस्ट्री ने 2014 की स्टडी में बताया गया था कि वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा आपकी फूड क्रेविंग को भी कम करने में मदद करता है।

 

इवनिंग वॉक- शाम के समय में वॉक करने से आप रिलेक्स महसूस करते हैं। आप शाम की वॉक को अकेले, दोस्तों और फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। ये भी आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। शाम में वॉक पर जाने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। आपका वेट भी कंट्रोल में रहता है।

 

नींद अच्छी आती है- पर्याप्त नींद सेहत के लिए अच्छी होती है। अच्छे से नींद नहीं लेने की वजह से आपके सेहत को नुकसान पहुंचता है। 

 

स्ट्रेस को दूर रखता है- शाम के समय में वॉक पर जाने से शरीर रिलेक्स महसूस करता है। ये स्ट्रेस और एंजायटी को दूर करने में मदद करता है। 30 मिनट तक वॉक करने से आपका मूड अच्छा हो जाता है।

 

मोटापे को कम करने के लिए किस समय करें वॉक

 

मॉर्निंग वॉक से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, भूख कंट्रोल और एनिर्जेटिक महसूस करते हैं। इवनिंग वॉक भी कैलोरी कम करने में मदद करता है, पाचन बेहतर होता है और स्ट्रेस को कम करता है। दोनों समय वॉक करने से फायदा है। रोजाना वॉक पर जरूर जाएं। फिजिक्ल एक्सरसाइज करने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है। इसी के साथ बैलेंस डाइट लें। चाहे इवनिंग हो या मॉर्निंग चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध सामान्य जानकारी और डॉक्टर से बातचीत पर आधारित है। सही परामर्श के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।