अधिकतर लोगों को मीठा खाने का शौक होता है। कुछ लोगों का खाना बिना मिठाई के अधूरा होता है और कुछ ऐसे लोग होते हैं जो किसी समय भी मीठा खा सकते हैं। शरीर के लिए ज्यादा चीनी खतरनाक है। अधिक मात्रा में चीनी खाने से हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, डायबिटीज और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। 

 

शुगर शरीर के जरूरी है। आप मिठाइयों से पूरी तरह परहेज करने की बजाय उन चीजों को डाइट में शामिल करें जिनमें प्राकृतिक रूप से मिठास होती है। प्राकृतिक मिठास वाली चीजें सेहत के लिए अच्छा ऑप्शन है।

 

यह भी पढ़ें- कौन से विटामिन की कमी के कारण मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर? डॉक्टर से समझें

चीनी की बजाय डाइट में शामिल करें ये चीजें

खजूर

 

खजूर में कैलोरी बेहद कम होती है और पोषण अधिक होता है। खजूर फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत होता है। आपको दिन भर में एक से 2 खजूर खाने चाहिए। आप रात को खाना खाने के बाद खजूर का सेवन करें। खजूर आपके मीठे की क्रेविंग को कम करता है। आप खजूर के साथ ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को लड्डू की तरह बना कर रख लें। ये लड्डू खाने में स्वादिष्ट होते हैं और सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

 

किशमिश

 

किशमिश में आयरन, विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। किशमिश में नेचुरल शुगर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसकी तासीर गर्म होती है। यह शरीर में गर्माहट को बनाए रखने में मदद करता है। आप एक गिलास पानी में किशमिश भिगोकर खाली पेट खाएं। भिगोए हुए किशमिश खाने से पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं।

 

गुड़

 

गुड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है जो एनीमिया की कमी को दूर करता है। गुड़ आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और वजन को घटाने का काम करता है। गुड़ शरीर में पांचन तंत्र के एंजाइम को बढ़ाने में मदद करता हैं। अगर कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो खाने में छोटा सा टुकड़ा गुड़ का खाएं।

 

यह भी पढ़ें- शरीर बन जाता है पत्थर, क्या है यह गंभीर बीमारी? जानें लक्षण और बचाव

 

शहद

 

शहद नेचुरल स्वीटनर होता है। आप सफेद चीनी की जगह अपनी चाय में शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर में सूजन को कम करने का काम करता है। सूजन की वजह से हार्ट डिजीज, ऑटोइम्यून डिसॉर्डर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। शहद आपके गले के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप एक ग्लास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से पाचन अच्छा होता है और चेहरे पर ग्लो आता है।

 

Disclaimer: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। विस्तृत जानकारी के लिए आप अपने किसी डॉक्टर की सलाह लें।