गर्मी के मौसम में त्वचा का खास ख्याल रखना होता है। इस मौसम में त्वचा बेरूखी और बेजान नजर आती है। इस मौसम में धूप, धूल और प्रदूषण का प्रभाव त्वचा पर पड़ता है जिसकी वजह से दाग-धब्बे और मुंहासों की समस्या बढ़ जाती है। लोग त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रखने के लिए मेकअप पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। अगर हम आपसे कहे कि किचन में इस्तेमाल होने वाली एक चीज से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इस चीज का इस्तेमाल कोरियन प्रोडक्ट्स में भी होता है। हम बात कर रहे हैं घर के किचन में रखें चावलों की।

 

चावल का पानी आज के समय में ट्रेडिंग स्किनकेयर रूटीन है। इसका इस्तेमाल कर आप घर पर शीशे की तरह चमकती त्वचा पा सकते हैं। साथ ही दाग-धब्बों को भी कम करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि चावल के पानी में क्या खास होता है।

 

यह भी पढ़ें: खान-पान ही नहीं AC से भी बढ़ सकता है किडनी स्टोन का खतरा, डॉक्टर से जानें

चावल के पानी में क्या है खास?

चावल का पानी यानी राइस वाटर में विटामिन बी, ई और एमिनो एसिड्स पाए जाते हैं तो जो त्वचा की खोई नमी को लौटाने का काम करते हैं। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिकल्स फाइन लाइंस को कम करने में मदद करते हैं। इससे त्वचा में कसाव आता है। हालांकि आपको किसी भी तरह के प्रोडक्ट को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए ताकि एलर्जी की समस्या से बचा जा सके।

कोरियन गर्ल्स का सीक्रेट

कोरियन स्किनकेयर रूटीन की दुनिया दीवानी है। कोरियन गर्ल्स के स्किन केयर में राइस वाटर शामिल होता है। आपको मार्केट में राइस वाटर टोनर मिल जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। आपको रातभर चावल को पानी में भिगोकर रख देना है। सुबह इस पानी से चेहरा धोना है।

 

आप राइस वाटर का इस्तेमाल टोनर की तरह कर सकते हैं। इससे चेहरे में निखार आता हैं। आपको रात को सोने से पहले राइस वाटर लगाना है और सुखने के बाद धो लें।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में चिपचिपी त्वचा से हैं परेशान, भूलकर न करें ये गलतियां

फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें

आपको 2 चम्मच चावल को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें और बाद में उस पानी के साथ फ्रेश एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर रखें और बाद में गुनगुने पानी से धो लें। आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करें। इससे आपके त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग नजर आएगी।