गर्मियों के मौसम में धूप, प्रदूषण और पसीने की वजह से त्वचा चिपचिपी और बेजान नजर आती है। खासतौर से वे लोग जिनकी त्वचा ऑयली है उनमें मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा कई महिलाओं की त्वचा ड्राई हो जाती है। इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होना आम बात है जिसका प्रभाव चेहरे पर भी दिखाई देते हैं। हर व्यक्ति का स्किन टाइप अलग है और अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही प्रोडक्ट्स चुनें। सही प्रोडक्ट्स को लगाने से त्वचा में निखार आता है।
गर्मी में धूप की वजह से टेनिंग और अनइवन स्किन टोन की समस्या बढ़ जाती है। त्वचा को हाइड्रेटेड और ग्लोइंग रखने के लिए महिलाएं पार्लर में तरह-तरह के फेशियल करवाती हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि गर्मी में त्वचा को हाइड्रेटिंग और फ्रेश रखने के लिए कौन सा फेशियल करवाना चाहिए?
यह भी पढ़ें: गर्मी में बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, फॉला करें ये रूटीन बढ़ाए मजबूती
गर्मी में करवाएं ये फेशियल
डिटॉक्स फेशियल
डिटॉक्स फेशियल एक खास तरीके का स्किन केयर ट्रीटमेंट है जो त्वचा से टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। इस फेशियल को अलग-अलग स्टेप में किया जाता है जिसमें डीप क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, स्टीमिंग और डिटॉक्सिफाइंग मास्क शामिल है।
डिटॉक्स फेशियल के फायदे
डीप क्लीजिंग- इस प्रकिया के दौरान त्वचा में जमी गदंगी और डेड स्किन को हटाने का काम किया जाता है। त्वचा में जमी गंदगी की वजह से मुंहासे की समस्या होती है। क्लीजिंग के बाद चेहरे पर मसाज किया जाता है। इस तकनीक के जरिए त्वचा में सर्कुलेशन का लेवल बेहतर होता है। साथ ही नए सेल्स को भी बढ़ने में भी मदद मिलती है।
फ्रूट फेशियल
फ्रूट फेशियल गर्मियों के लिए अच्छा ऑप्शन है। ये फेशियल त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। फ्रूट फेशियल में पपीता, केला और स्ट्रॉबेरी के मास्क का इस्तेमाल होता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं। इससे त्वचा रेडिएट और फ्रेश नजर आती है।
ग्रीन टी फेशियल
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसमें ग्रीन टी, शहद और दही का इस्तेमाल होता है। इस फेशियल को करवाने के बाद त्वचा ग्लोइंग और फ्रेश नजर आती है।
यह भी पढ़ें: बर्फ की चादर नहीं कचड़े का ढेर है राजस्थान की यह जगह, सेहत के लिए खतरनाक क्यों?
एलोवेरा फेशियल
एलोवेरा गर्मी के लिए बहुत फायदमेंद होता है। यह इनफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है। एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट और विटामिन की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है। एलोवेरा फेशियल में शहद, खीरा और हल्दी का इस्तेमाल होता है। ये फेशियल त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
फेशियल कराने के बाद न करें ये गलतियां
- फेशियल करवाने के 24 घंटे तक चेहरे पर साबुन न लगाएं। साबुन लगाने से त्वचा पर दाने निकल सकते हैं।
- फेशियल के तुरंत बाद थ्रेडिंग या लिप्स करवाने की गलती न करें क्योंकि इस दौरान त्वचा ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है।
- फेशियल कराने के 5 से 6 घंटे तक धूप में न निकलें।
- फेशियल के तुरंत बाद मेकअप न करें।
Disclaimar- यह आर्टिकल सामान्य जानकारी पर आधारित है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।
