स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद सिर्फ शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। क्या आप जानते हैं कि कम और ज्यादा नींद आपके दिमाग और शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करती है। Nature में हाल ही में एक स्टडी प्रकाशित हुई। इस स्टडी में पाया गया कि बहुत ज्यादा या कम नींद लेने से दिमाग और शरीर के विभिन्न हिस्सों में उम्र बढ़ने की स्पीड बढ़ जाती है।
पुराने शोध में पाया गया था कि कम नींद लेने से दिमाग की उम्र जल्दी बढ़ने लगती है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितनी मात्रा में नींद लेते हैं। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता Junhao Wen के मुताबिक अच्छी नींद स्वस्थ रहने और लंबी उम्री के लिए बहुत जरूरी है। हमने स्टडी में पाया कि नींद का प्रभाव शरीर के बायोलॉजिकल एजिंग पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें: गर्मी में क्यों बढ़ गई है खांसी-जुकाम की समस्या? डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका
क्या होती है बायोलॉजिकल एजिंग?
क्रोनोलॉजिकल एजिंग- वह उम्र होती है जितने सालों तक हम जीते हैं। बायोलॉजिकल एजिंग में शरीर की कोशिकाओं (सेल्स और टिशूज) की उम्र को मापा जाता है। शोधकर्ताओं के मुताबिक कम नींद का मतलब 6 घंटे से कम सोना है और ज्यादा सोने में 8 घंटे से ज्यादा शामिल है। कम और ज्यादा नींद लेना सिर्फ शरीर की कोशिकाओं की उम्र ही प्रभावित नहीं होती बल्कि आपके स्वास्थ पर भी प्रभावित पड़ता है।
नींद और गंभीर बीमारियों के बीच में सीधा संबंध है। इसके अलावा नींद कम लेने से तनाव और एंग्जाइटी की समस्या भी बढ़ जाती है। आप दिन भर थका हुआ महसूस करते हैं। कम नींद लेने से मोटापा, टाइप डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: Car Tips: धूप में खड़ी कार में बैठने से पहले करें ये काम
क्यों आती है कम नींद?
कम नींद आने का मुख्य कारण बिजी लाइफस्टाइल और एंग्जाइटी है। तनाव के कारण ब्लड प्रेशर, कोर्टिसोल और ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है। जब ये सभी चीजें बढ़ जाती है तो बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, ज्यादा देर सोने का मतलब है कि आप डिप्रेशन से पीड़ित है। जो लोग अस्वस्थ होते हैं उन्हें ज्यादा नींद आती है।
नींद को कैसे बेहतर करें?
- हर व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- नींद को बेहतर करने के लिए रात में 7 बजे से पहले खाना खा लें।
- सोने से आधे घंटे पहले फोन और लेपटॉप बंद कर दें।
- खाने के बाद 15 से 20 मिनट का वॉक जरूर करें।
