कैलेंडर का फरवरी महीना कुछ ऐसा है, जैसे कोई मिठास का महीना हो। इसके आते ही चारों तरफ प्यार की चर्चाएं शुरु हो जाती है। वेलेंटाइन वीक इसी एहसास को सात अलग-अलग रंगों में मनाने का नाम है। यह हफ्ता हमें मौका देता है कि हम अपने पार्टनर, अपने क्रश या किसी भी खास इंसान को यह बता सकें कि वह हमारी जिंदगी में क्या अहमियत रखता है। 7 फरवरी से शुरु होने वाला यह सफर 14 फरवरी को अपने मुकाम पर पहुंचता है। इस महीने में लोगों के दिलों में प्यार घुल जाता है।
इस वीक के आते ही कप्लस अलग-अलग तरीके से हर दिन को मनाते हुए नजर आते हैं। जैसे की रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, Hug डे , किस डे, और आखिर में वेलेंटाइन डे। ये सारे दिन कप्लस के लिए खास होते हैं। ये उनके बीच के बॉन्ड को मजबूत करता है और उन्हें यादगार भी बनाता है।
यह भी पढ़ें: 'मुझे हर दिन होता है प्यार', दिशा पाटनी से प्यार पर क्या बोले तलविंदर?
वेलेंटाइन वीक के हर दिन का मतलब समझिए
7 फरवरी – रोज़ डे
इस दिन की शुरुआत एक गुलाब के साथ होती है। गुलाब की कोमलता और उसकी खुशबू प्यार की नई शुरुआत का प्रतीक है। लोग लाल गुलाब देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, तो वहीं पीला गुलाब दोस्ती को दर्शाता है।
8 फरवरी – प्रपोज डे
अगर दिल में किसी के लिए भावनाएं हैं, तो यह उन्हें ज़ुबान पर लाने का दिन है। यह दिन हिम्मत जुटाने और अपने पार्टनर को यह बताने का है कि आप उनके साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने का सपना देखते हैं।
9 फरवरी – चॉकलेट डे
रिश्तों में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट से बेहतर क्या हो सकता है? यह दिन हमें याद दिलाता है कि छोटी-छोटी चीजों से भी बड़ी खुशियां पाई जा सकती हैं। चॉकलेट गिफ्ट करना आपसी प्यार को बढ़ाता है।

10 फरवरी – टेडी डे
एक सॉफ्ट और प्यारा सा टेडी बियर केयर का प्रतीक है। यह तोहफा पार्टनर को यह एहसास दिलाता है कि आप हमेशा एक ढाल की तरह उनके साथ हैं, और उनकी मासूमियत का ख्याल रखेंगे।
यह भी पढ़ें- 'इक्का' का टीजर रिलीज, कोर्ट रूम ड्रामा में सनी और अक्षय में होगी कांटे की टक्कर
11 फरवरी – प्रॉमिस डे
यह हफ्ते का सबसे जरूरी दिन है। प्यार सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि निभाए जाने वाले वादों से चलता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे का हाथ थामकर मुश्किल वक्त में साथ न छोड़ने का वादा करते हैं।
12 फरवरी – हग डे
कभी-कभी जो सुकून शब्द नहीं दे पाते, वह एक जादू की झप्पी दे देती है। गले मिलना सुरक्षा, अपनापन और गहरे जुड़ाव का एहसास कराता है। यह दिन दूरियों को मिटाने और भरोसे को मजबूत करने का है।
13 फरवरी – किस डे
यह दिन प्यार की गहराई और पवित्रता का प्रतीक है। यह दो रूहों के मिलकर एक-दूसरे के प्रति अटूट समर्पण को दर्शाता है, जो शब्दों से परे है।
14 फरवरी – वेलेंटाइन डे
आखिर में आता है प्यार का महा-उत्सव। यह दिन पूरी दुनिया में उन लोगों के नाम होता है जो प्यार की ताकत में यकीन रखते हैं। लोग इसे अपनी पसंद के हिसाब से यादगार बनाते हैं, चाहे वो कोई रोमांटिक डेट हो या साथ में बिताया गया सुकून भरा वक्त।
