बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल फिटनेस फ्रीक हैं। वह एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

वीडियो में विद्युत पेड़ पर चढ़ते और उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने ऐसा करने के पीछे का कारण भी बताया है। उनके इस वीडियो को देखकर लोग हैरान है। आइए जानते हैं विद्युत ने ऐसा वीडियो को शेयर किया है।

 

यह भी पढ़ें- सर्दियों के दिन में कितनी बार मापना चाहिए बीपी? डॉक्टर से जानिए बचाव का तरीका

बिना कपड़ों के पेड़ पर क्यों चढ़े विद्युत?

विद्युत ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन ने लिखा, 'एक कलरिपयट्टू प्रैक्टिस करने वाले के रूप में मैं हर साल यौगिक साधना सहज में डूबता है। सहज का मतलब है प्राकृतिक सरलता और सहज प्रवृत्ति की उस अवस्था में लौटना है जो हमें प्रकृति से जोड़ती है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह अभ्यास उनके न्यूरोरिसेप्टर्स और प्रोप्रियोसेप्टर्स को सक्रिय करता है जिससे सेंसरी फीडबैक और संतुलन को बेहतर करता है। ऐसा करने से मानसिक एकाग्रता में बढ़ोत्तरी होती है'

 

यह पहली बार नहीं जब विद्यूत बिना कपड़ो के नजर आए हैं। इससे पहले एक वीडियो आया था जिसमें वह बर्फीली वादियों के बीच योग करते हुए नजर आए थे। उनका हाल ही में एक  वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी आंखों पर पिघली हुई मोमबत्ती की मोम डालते हुए नजर आए थे। उनके इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे।

 

यह भी पढ़ें- ओजोन में छेद का गर्भ पर असर, क्या UV रेडिएशन इतना खतरनाक है?

कलरिपयट्टू सीखते हैं विद्युत

वह सालों से कलरिपयट्टू की प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह प्रकृति से जुड़े रहने के लिए ऐसा करते रहते हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विद्युत 'स्ट्रीट फाइटर' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।