सर्दियों का मौसम आते ही लड़कियां स्वेटर, स्कार्फ पहनने लगती हैं। इन कपड़ों को पहनकर कई लड़कियां स्टाइलिश दिखने के लिए अलग-अलग तरकीब अपनाती हैं। जबकि कई ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियों को कन्फ्यूजन होता है कि उन्हें किस रंग के स्कार्फ पहनने चाहिए। अगर आप भी सर्दियों में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो कुछ खास रंग के स्कार्फ या मफलर अपने वार्डरोब में जरूर रखें।
आज के दौर में स्टाइलिश दिखने के लिए लोगों को महंगे कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय कुछ खास रंग के कपड़े और स्टाइलिंग टिप्स समझने की जरूरत है। ऑफिस में लोग प्रोफेशनल कपड़े पहनते हैं। उसके मुताबिक ब्लैक, ब्राउन, बेज और ऑलिव ग्रीन सबसे प्रोफेशनल रंगों में से एक हैं। इसके बजाय कॉलेज में किसी भी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। आजकल जो ट्रेंड में है, लड़कियां वही पहनना पसंद करती हैं।
यह भी पढ़ें: न तेल, न मसाले का तड़का, बस्तर की पारंपरिक अमाट सब्जी की रेसिपी
ऑफिस के लिए स्कार्फ कलर
अगर आप ऑफिस जाती हैं तो आपको सर्दियों में पहनने के लिए अनगिनत स्कार्फ खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके बजाय आप अपने वार्डरोब में 4 अलग-अलग रंग के स्कार्फ रख सकती हैं।
ब्लैक- यह कलर का स्कार्फ व्यक्ति को प्रोफेशनल लुक देता है। अगर आपने सफेद, ग्रे, स्काई ब्लू या गोल्डन कलर के कपड़े पहने हैं तो आप ब्लैक कलर का स्कार्फ या मफलर पहन सकती हैं।
बेज-इस कलर के स्कार्फ तब पहन सकती हैं जब आपने ब्लैक, ब्लू जैसे डार्क कलर के कपड़े पहने हों। बेज कलर के स्कार्फ ऑफिस के कपड़ों के साथ बेहद स्टाइलिश लुक देंगे।
Photo Credit- AI Generated
यह भी पढ़ें: छठ पर्व से पहले गुड़ वाली ठेकुआ से लेकर सूजी वाली ठेकुआ बनाने की रेसिपी जानिए
ब्राउन- अगर आपने क्रीम कलर का स्वेटर पहना है तो ब्राउन कलर का स्कार्फ ट्राई कर सकती हैं। क्रीम और ब्राउन कलर का कॉम्बिनेशन आपको बेहद खूबसूरत लुक दे सकता है।
ऑलिव ग्रीन-ऑफिस जाने वाली लड़कियों को हर दिन डार्क कलर जैसे ब्लैक या ब्लू रंग के स्कार्फ नहीं पहनने चाहिए। इससे अलग दिखने के लिए ऑलिव ग्रीन के स्कार्फ भी पहन सकती हैं।
कॉलेज के लिए स्कार्फ कलर
कॉलेज में जाने वाली लड़कियों को कपड़ों के रंग के हिसाब से स्कार्फ या मफलर पहनना चाहिए। कॉलेज में जाने वाली लड़कियां अपने फैशन के हिसाब से कपड़े पहनती हैं।
डार्क ब्लू-अगर आपने स्काई ब्लू या व्हाइट कलर का स्वेटर, शर्ट या कुर्ती पहनी है तो आप डार्क ब्लू कलर का स्कार्फ पहन सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन आमतौर पर सभी लड़कियों को स्टाइलिश लुक देता है।
Photo Credit- AI Generated
यह भी पढ़ें: Happy Diwali: दिवाली पर दोस्तों को भेजें खुश कर देने वाले ये शुभकामना संदेश
ग्रे कलर- यह कलर हर व्यक्ति पर सूट करता है। अगर आपने हल्के नीले रंग, पिंक, लैवेंडर और ऑफ व्हाइट रंग के कपड़े पहने हैं तो आपको ग्रे कलर का स्कार्फ पहनना चाहिए।
बरगंडी-यह कलर आजकल कई लोगों को पसंद आता है। अगर आपको भी यह रंग पसंद है तो बरगंडी कलर का स्कार्फ ऑलिव ग्रीन टॉप, ग्रे कलर के सूट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इन रंगों के स्कार्फ खरीदते वक्त आप वही स्कार्फ खरीदें जो आपके लिए आरामदायक हों। स्कार्फ का कपड़ा आपके लिए आरामदायक नहीं होगा तो आप अच्छा महसूस नहीं कर पाएंगी।
