दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही तेज धूप हो जाती है। चिलचिलाती धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं। दोपहर में धूप और गर्म हवाएं चलती हैं जिसकी वजह से हीट एग्जॉशन, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में इन समस्याओं से सबसे ज्यादा लोग पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टर भी बिना जरूरत के कड़ी धूप में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दे रहे हैं।

 

खासतौर से सुबह 11 से 4 बजे के बीच में लोगों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस समय सीधा धूप शरीर पर पड़ती है जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। क्या आपने कभी सोचा है इसके पीछे क्या कारण है?

 

यह भी पढ़ें: प्रभास की 'फौजी' की शूटिंग रुकी, सड़क हादसे में 1 क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल

धूप में क्यों नहीं निकलना चाहिए?

बहुत तेज गर्मी होती है

 

सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक तापमान सबसे ज्यादा होता है। इस दौरान धूप भी तेज होती है जिसकी वजह से डॉक्टर भी बेमतलब के घर से निकलने से मना करते हैं। ज्यादा देर तक धूप में रहने की वजह से सेहत को नुकसान पहुंचता है।

 

डिहाइड्रेशन

 

डिहाइड्रेशन की समस्या होना सबसे आम है। जब आप कड़ी धूप में बाहर निकलते हैं तो आपको अधिक पसीना आता है। पसीना आने की वजह से शरीर से पानी ज्यादा निकलता है 

जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है।

 

हीट एग्जाशन की समस्या

 

गर्मी के मौसम में हीट एग्जॉशन की समस्या बढ़ जाती है। इस बात का हमें जल्दी पता भी नहीं लगता है। हीट एग्जॉशन में सिरदर्द, चक्कर आना और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इस दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखें। तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

 

यह भी पढ़ें: क्या सिर पर गीला कपड़ा या दुपट्टा रखना हीट वेव से बचा सकता है?

किन लोगों को बचना चाहिए?

गर्मी में बाहर रहने से किसी की भी तबीयत बिगड़ सकती है। खासतौर से बच्चों को ज्यादा नुकसान पहुंचता है। बच्चों को अक्सर पता नहीं चलता है कि कब बहुत गर्मी, ठंडी या प्यास लग रही हैं। कुछ लोगों को गर्मी में बाहर घूमने के बाद अधिक थकान महसूस होती है। इसका मुख्य कारण डिहाइड्रेशन होता है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहना चाहिए।