दीपावली और छठ पूजा के लिए दिल्ली डिवीज़न के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ जुट रही है। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और स्टेशनों पर निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर रेलवे ने एक जरूरी कदम उठाया है। त्योहारों के व्यस्त सीजन और दैनिक यात्रियों की भारी संख्या को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रवेश (Entry) और निकास (Exit) गेट को स्थायी रूप से निर्धारित कर दिया गया है।
उत्तर रेलवे के अनुसार इस नई व्यवस्था का मकसद स्टेशनों के सर्कुलेटिंग एरिया और प्लेटफॉर्मों पर होने वाली अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करना है। रेलवे यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है।
यह भी पढ़ें: JSSC CGL के चयनित अभ्यर्थियों को राहत, परीक्षा रद्द करने पर हाई कोर्ट की रोक
नई व्यवस्था से क्या मिलेगा?
वन-वे मूवमेंट यानी स्टेशन पर यात्रियों के आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। जिस गेट से यात्री स्टेशन के भीतर प्रवेश करेंगे, वहां से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसी तरह, एग्जिट गेट का इस्तेमाल केवल स्टेशन से बाहर जाने के लिए किया जा सकेगा।
सामान्य श्रेणियों (अनारक्षित) ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों और आरक्षित (स्लीपर/एसी) श्रेणियों की ट्रेनों में यात्रियों के लिए स्टेशन परिसर में प्रवेश और निकास के रास्ते पूरी तरह अलग कर दिए गए हैं। इससे मुख्य द्वारों पर लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी और यात्रियों का समय बचेगा।
नीला रंग आरक्षित श्रेणियों के यात्रियों के लिए
रेलवे ने नीला रंग (Blue) आरक्षित श्रेणियों के यात्री (प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 15 के लिए) गेट नंबर 8 और 11 का उपयोग करेंगे। आरक्षित श्रेणियों के यात्री इसी रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पीला रंग सभी अनारक्षित/सामान्य श्रेणी के यात्री के लिए
ऐसे ही पीला रंग (Yellow) सभी अनारक्षित/सामान्य श्रेणी के यात्री (प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 16 के लिए) गेट नंबर 12 का उपयोग करेंगे। दिशा बताने के लिए रेलकर्मी स्टेशन पर मौजूद हैं। टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे द्वारा विशेष मोबाइल टिकटिंग व्यवस्था शुरू की गई है। इसके अंतर्गत रेलवे कर्मचारी खुद 'हैंड हेल्ड डिवाइस' (Hand Held Devices) लेकर यात्रियों के पास जा रहे हैं और मौके पर ही अनारक्षित टिकट जारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, पंजाब के राजपुरा के पास हुआ हादसा
प्लेटफॉर्म टिकटों पर अस्थायी रोक
स्टेशन के भीतर केवल यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रवेश को ही प्राथमिकता दी जा रही है। प्लेटफॉर्मों पर अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
साइनबोर्ड और दिशा-निर्देश जारी
यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे नाक दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज (FOB) और एंट्री/एग्जिट पॉइंट पर बड़े और स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य द्वार तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो।
दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा
व्हीलचेयर या विशेष सहायता की जरूरत वाले यात्रियों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए निकटतम द्वारों पर सुगम रैंप और विशेष सुलभ मार्ग की व्यवस्था पहले की तरह जारी है।
