भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में दो राज्यसभा प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। दिनेश आर्य को उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को प्रत्याशी बनाया है। बंगाल में राज्यसभा का उपचुनाव है। कोयल मल्लिक हाल ही में टीएमसी छोड़ बीजेपी में आई हैं। 

 

कोयल मल्लिक को तृणमूल कांग्रेस ने फरवरी में राज्यसभा भेजा था। उन्होंने इसी साल 6 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ली थी। दो महीने बाद ही जुलाई में उन्होंने टीएमसी छोड़ दी थी। कोयल मल्लिक दिग्गज बंगाली अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी हैं। वे भी खुद जानी-मानी अभिनेत्री हैं।   

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर: महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारी पर लगाया यौन हमले का आरोप

महाराष्ट्र एमएलसी चुनाव: बीजेपी के तीन प्रत्याशी घोषित

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए तीन प्रत्याशियों की भी घोषणा की। पुणे विभाग स्नातक से डॉ. स्मिता योगेश जाधव, नागपुर विभाग स्नातक से सुधाकर विट्ठालराव कोहले और पुणे विभाग शिक्षक क्षेत्र से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे को उतारा है। 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: जब घायल कपिल देव ने कंगारुओं का किया शिकार, भारत को दिलाई चमत्कारिक जीत

कौन हैं दिनेश आर्या?

उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त मंत्री दिनेश आर्या को भी बीजेपी ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हल्द्वानी के रहने वाले अनिल आर्य ने 2022 में नैनीताल विधानसभा सीट से दावा ठोका था। वह बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा राज्‍यस्‍तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्‍यक्ष हैं। 25 नवंबर 2026 से राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग 16 अक्टूबर को मतदान कराएगा और इसी दिन रिजल्ट का एलान होगा।