देश के कई राज्यों में एक बार फिर अर्नब नाम के चक्रवाती तूफान के असर से बारिश और आंधी तूफान होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत होकर सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद मंगलवार को इसके भीषण चक्रवाती तूफान में बदलने और बुधवार सुबह तक अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने का अनुमान है। इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
तूफान अर्नब का असर 26 से 29 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात का सीधा असर दक्षिण भारत के राज्यों में दिखेगा। इससे दक्षिण भारत के कई राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम।
यह भी पढ़ें: 'समाजवादी पार्टी का नाम समाजवादी यादव परिवार रख दें', अखिलेश यादव पर बरसे ओवैसी
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
चक्रवात का सीधा असर दक्षिण भारत के राज्यों में दिखेगा। आज तमिलनाडु, केरलम और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। इसके अलावा, कोलकाता समेत दक्षिण पश्चिम बंगाल के जिलों में आज दोपहर बाद से भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की आशंका है। मौसम विभाग ने यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब का असर 26 से 29 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रेदश, जम्मू-कश्मीर, बिहार और दिल्ली में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन के लिए तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली- यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में गुलाबी ठंड की एंट्री होने से सुबह और शाम के वक्त मौसम ठंडा होने लगा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने लगी है। वहीं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में मौसम रहने की संभावना है।
हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के जिलों में चक्रवात अर्नब के असर से कुछ राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी सुबह और रात के वक्त ठंड का असर दिख रहा है लेकिन दोपहर में धूप खिल रही है।
यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह बोले- सुबोध उनियाल ने फोन पर मांगी माफी
पहाड़ी राज्यों में जारी रहेगी बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय दिख रहा है। ऐसे में इसके प्रभाव से कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके असर मैदानी इलाकों की तरफ आने वाली हवाएं ठंडी हो गई हैं। उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान शून्य के करीब पहुंच चुका है।
