दिल्ली-NCR में शुक्रवार, 11 अप्रैल की शाम को तेज धूल भरी आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। इस दौरान कई हादसे हुए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हो गए। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 12 अप्रैल यानी आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। रविवार से तापमान में वृद्धि की उम्मीद है, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। शुक्रवार को दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी 84 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चली जिससे दर्जनों पेड़, बिजली के खंभे और यहां तक की इमारतें और दिवारें भी गिर गई। 

 

यह भी पढ़ें: पद्मश्री, पद्म भूषण जैसे पुरस्कार के लिए नॉमिनेशन का तरीका जान लीजिए

दिल्ली में आंधी का तांडव, 2 की मौत

दिल्ली के हरि विहार में तूफान आने से एक निर्माणधीन घर की छत गिरने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। ऐसे ही घटना में 20 वर्षीय महिला भी घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया और अब वह खतरे से बाहर है। इस घटना के कुछ ही मिनट पहले, पूर्वी दिल्ली के चंदर विहार में एक 67 वर्षीय व्यक्ति चंद्रपाल की एक और इमारत ढहने से मौत हो गई। वहीं, 3 लोग घायल हो गए जिनमें दो नाबालिग, 17 वर्षीय आशु मलिक और 13 वर्षीय राजबीर मीना शामिल हैं। करोल बाग में, एक और इमारत ढहने से 13 वर्षीय एक लड़का भी घायल हो गया।

 

यह भी पढ़ें: वे 9 चेहरे जिन्होंने पाकिस्तान से बैठकर की मुंबई हमले की प्लानिंग

घंटों तक प्रभावित रही उड़ान

इस बीच, गुरुग्राम में, द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक विशाल यूनिबोर्ड एक किआ सोनेट कार पर गिर गया, जिससे वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।  कार दिल्ली से गुरुग्राम जा रही थी उसी दौरान यह घटना हुई। घायल व्यक्ति को गुरुग्राम के सिविल अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर 4 किमी से अधिक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। तूफान के कारण हवाई यात्रा भी प्रभावित हुआ। शाम 6:30 बजे से 7:30 के बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान बंद कर दिया गया। कम से कम 35 विमान को डायवर्ट किया गया और 100 से अधिक उड़ानों में देरी हुई।