इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) को अरब सागर में चल रही एक बड़ी ड्रग तस्करी को नाकाम करने में सफलता मिली है। लक्षद्वीप के पश्चिम में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान ICG ने 3000 रुपये से ज्यादा से अधिक मूल्य के नशीली दवाओं की एक खेप पकड़ी है। बताया जा रहा है कि इस बोट से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है। यह बोट ईरान का बताया जा रहा है।
यह पूरी कार्रवाई गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और कोस्ट गार्ड के ज्वाइंट ऑपरेशन से संभव हो पाया। जानकारी के अनुसार कई दिनों से खुफिया एजेंसियां इनकी तलाश कर रही थी और 25 सितंबर को इस ईरानी बोट को कब्जे में लिया गया।
यह भी पढ़ें: मारा गया लश्कर का आतंकि मूसा, सेना ने कश्मीर में तोड़ी LeT की कमर
बोट से क्या-क्या मिला?
एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, बोट की तलाशी लेने पर लगभग 526 किलो हेरोइन और मेथामफेटामाइन (एक तरह का नशीला पदार्थ) बरामद किया गया। उसपर 5 पाकिस्तानी नागरिकों के होने की भी पुष्टि की गई। पांचों को हिरासत में ले लिया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है। जब्त की गई बोट, उस पर मौजूद लोग और बरामद किए गए ड्रग्स को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मुंबई लाया गया है।
अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने रासत में लिए गए लोगों की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है। बल ने कहा है कि समुद्री सीमाओं की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। यह कार्रवाई सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' को मजबूती देती है।
यह भी पढ़ें: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
एक अधिकारी ने कहा, 'ऐसे गिरोहों की ताकत को कमजोर करके और सिंथेटिक ड्रग्स को देश के तटों तक पहुंचने से पहले ही रोकना है। यह मिशन सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के विजन को और मजबूत बनाता है। सुरक्षा एजेंसी देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा करने, देश के युवाओं को ड्रग्स के खतरे से बचाने और समुद्री इलाके में पूरी सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है।'
