भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से तिरंगा फहराया और देश को 13वीं बार लगातार संबोधित किया। इस साल का विषय 'युवा शक्ति फॉर विकसित भारत' है। देश में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया जा रहा है। पहली बार समारोह में वंदे मातरम लाइव गाया गया। 21 तोपों की सलामी देश में बनी 105 मिमी हल्की फील्ड गन से दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर देश की निगाहें टिकी हैं।
कैप्टन सोनिया सिंह चौहान प्रधानमंत्री के साथ लाल किले की प्राचीर पर नजर आईं। दो एमआई-17 हेलीकॉप्टरों ने फूलों की बारिश की। समारोह में लगभग 5,000 खास मेहमान और 2,500 एनसीसी कैडेट शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि भारत तरक्की के नए मुकाम छू रहा है और 140 करोड़ नागरिकों के साथ यह सफर और तेज होगा। देश में कैसे आजादी का जश्न मनाया जा रहा है, पढ़ें पल-पल की खबर।
पढ़ें लाइव अपडेट
8:10 am
12 साल में भारत की उपलब्धियां क्या रहीं? PM मोदी ने गिना दीं
8:05 am
क्रांतिकारियों पर पीएम मोदी ने क्या कहा है?
8:06 am
हम संकल्पों के दम पर आगे बढ़ रहे हैं: पीएम मोदी
7:57 am
हम बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हैं: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा, भू-स्खलन का प्रकोप रहा, अनेक परिवार प्रभावित हुए। उनके दुःख-दर्द को हम भलीभांति अनुभव करते हैं। पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़े हैं।'
7:57 am
हर दिल की धड़कन वंदे मातरम् के नाद से गूंज रही है: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेरे प्यारे देशवासियों, आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिल की धड़कन वंदे मातरम् के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है।'
7:54 am
15 अगस्त पर लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंजा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज जो इस समारोह में उपस्थित हैं, उन सभी के लिए आज एक ऐतिहासिक पल भी है। आजादी के बाद 15 अगस्त, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंज रहा है। आज जब हम देश के लोग वंदे मातरम के 150 वर्ष मना रहे हैं, तो इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है।'
7:47 am
पूरा देश नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा, 'आज हम 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरा देश एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई देता हूं।'
7:45 am
लाल किले पर पहली बार पूरा वंदे मातरम की धुन बजी
लाल किले पर आयोजित समारोह के दौरान पहली बार राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' गाया गया।
7:44 am
प्रधानमंत्री मोदी ने 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास है और गन पोजीशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) अनुतोष सरकार हैं।
7:29 am
हर दौर में याद रहेंगे महात्मा गांधी, राजघाट में जब पीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी हर दौर में प्रासंगिक रहेंगे।
7:28 am
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे लाल किला
6:50 am
लाल चौक पर तिरंगा ही तिरंगा
गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरयाणी ने अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा और श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
6:49 am
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी फहराया तिरंगा
6:47 am
रक्षा मंत्री ने फहराया तिरंगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
6:46 am
