पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को रेलवे ट्रैक पर जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके में कम से कम 82 लोग घायल हो गए। कम से कम 24 लोगों की मौत हुई है। धमाका क्वेटा के चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास हुआ। धमाके में कुछ लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है।

विस्फोट इतना तेज था कि ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें इंजन भी शामिल था। दो डिब्बे पलट भी गए। ट्रेन को आंशिक नुकसान पहुंचा है। आसपास खड़ी 10 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इमारतों के शीशे और खिड़कियां टूट गईं।

यह भी पढ़ें: चीन: कोयला खदान में धमाका, 90 लोगों की मौत, कई जख्मी

जाफर एक्सप्रेस में धमाका, पेशावर जा रही थी ट्रेन

पाकिस्तानी रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पेशावर जाने वाली जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को सुरक्षा के लिहाज से क्वेटा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया है। घायलों के इलाज के लिए क्वेटा के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बुलाया गया है। 

पाकिस्तान सरकार ने क्या कहा?

रेलवे मंत्री हनीफ अब्बासी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने इसे आतंकवाद की कायराना हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ताकतें पाकिस्तान में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन देश आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

 

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में बढ़ रहा पाकिस्तान का सैन्य दखल, चीन की भी दिलचस्पी; भारत अलर्ट

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर 

गृह मंत्री के प्रवक्ता बाबर यूसुफजई ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे ब्लास्ट वाली जगह के पास न जमा हों, जिससे बचाव कार्य आसानी से चल सके। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।