शुक्रवार को कमर्शियल सिलेंडर गैस (LPG) की कीमत में केंद्र सरकार ने अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की। 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर पर 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। पश्चिम एशिया में संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से यह लगातार तीसरे महीने में तीसरी बढ़ोतरी है। अब से 19 किलो के सिलेंडर के लिए 3,071.50 चुकाने होंगे। पांच किलो FTL सिलेंडर के दाम भी 549 से बढ़ाकर 810.50 कर दिया गया है।

 

बता दें कि एलपीजी की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी एक अप्रैल को 195.50 रुपये प्रति सिलेंडर की हुई थी। इससे पहले एक मार्च को 19 किलो के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की वृद्धि हुई थी।

 

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, कब तक ऐसा चलेगा?

पेट्रोल-डीजल भी महंगा करेगी सरकार- राहुल गांधी

इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देश का आगाह करते हुए कहा कि सरकार आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल भी महंगा कर देगी। उन्होंने एक्स पर अपनी पुरानी बात को दोहराते हुए कहा, 'कह दिया था- चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी।' इस बढ़ोतरी को उन्होंने यह चुनावी बिल बताया।

 

 

 

 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने कहा, 'आज कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक: 1,380 की बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ 3 महीनों में 81 फीसदी का इजाफा हो गया।'

 

यह भी पढ़ें: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, शर्तें तय, गिरफ्तारी से बच जाएंगे

'अगला वार पेट्रोल-डीजल पर'

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि इस महंगाई से चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई जैसे हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ेगा। साथ ही इस महंगाई को असर लोगों की थाली पर भी पड़ेगा। राहुल गांधी ने कहा, 'पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।'

 

पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने से तेल की वैश्विक कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले साल मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद से कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।