लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  एक वीडियो में दावा किया है कि उनके पास सारे सबूत हैं और ये उनके फोन में मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को इस बात की जानकारी है, क्योंकि वह उनका फोन टैप करवाते हैं। राहुल गांधी ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार देश द्रोही है। 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने की बहस की चुनौती भी दी। उनका कहना है कि जैसे ही प्रधानमंत्री इस बहस के लिए सामने आएंगे, सबको पता चल जाएगा कि कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है। उन्होंने यह भी कहा कि सबको पता चल जाएगा कि कौन देशद्रोही है और कब से है। इस दावे पर प्रधानमंत्री कार्यालय या सरकार की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: 'एक भी जवान के सामने खड़े नहीं हो पाएंगे', PM से ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी?

राहुल गांधी, नेता विपक्ष, लोकसभा:-
प्रधानमंत्री यह जानते हैं क्योंकि वह मेरा फोन टैप करवाते हैं। जब वह बहस के लिए आएंगे, आमने-सामने की बहस के लिए, हर कोई जान जाएगा कि विदेशी ताकतों द्वारा कौन नियंत्रित है। देशद्रोही कौन है, वह कब से देशद्रोही रहा है और बहुत सी अन्य जानकारियां जो मुझे पता हैं और मेरे फोन में हैं।

 

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के आवास पर दीवाली पार्टी, कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा

राहुल गांधी के फोन में है क्या?

राहुल गांधी ने कहा है कि उनके फोन में कई और जानकारियां भी हैं। उनका कहना है कि बहस होने पर यह भी सबके सामने आ जाएंगी। राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि सरकार नागरिक अधिकारों को कुचल रही है।