भारतीय शेयर बाजार आज यानी 17 सितंबर 2026 को पिछले सत्र के बंद स्तरों के आसपास मामूली गिरावट या सुस्ती के साथ खुला। आज सुबह 9:15 बजे शेयर मार्केट खुलने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 74,275.20 अंक पर खुला, जो 0.08% नीचे था। इसके अलावा, BSE बैंकेक्स में भी 115.03 अंक (0.18%) की गिरावट देखी गई। BSE फोकस्ड IT इंडेक्स में सबसे ज्यादा 145.02 अंक (0.41%) की कमजोरी दर्ज हुई, यानी आईटी सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव नजर आया।
वहीं आज सुबह 9:15 बजे तक वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर निफ्टी 50 हल्की बढ़त के साथ 23,228.15 अंक पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद से 10.55 अंक यानी 0.05% ऊपर था। हालांकि, शेयर मार्केट रेड जोन में खुलने के चंद मिनट बाद ही ग्रीन हो गया।
यह भी पढ़ें: 2000 रुपये तक UPI पेमेंट फ्री रहेगा, क्या इससे ज्यादा पर लगेगा चार्ज?
कैसा रहा कंपनियों का हाल?
सुबह 9:30 तक सबसे ज्यादा तेजी वाले शेयरों में ETERNAL रुपये 323.00, +1.96 के साथ टॉप पर रहा, उसके बाद BEL 392.20, +1.50% और बजाज फाइनेंस 1,022.40, +1.38% का नंबर रहा। दूसरी ओर ज्यादा गिरावट HDFC बैंक 715.00, -1.02% में दर्ज हुई, इसके बाद TCS 2,173.10, -0.84 और HCLTECH 1,241.40, -0.78% में कमजोरी देखी गई।
कुल मिलाकर आज एंटरटेनमेंट, डिफेंस और NBFC सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी, जबकि IT सेक्टर TCS, HCLTECH, TECHM, INFY) और बैंकिंग सेक्टर (HDFC बैंक) पर दबाव नजर आया।
घरेलू बाजार में आज सोने-चांदी का भाव?
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली है। MCX पर सोना गिरकर करीब ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। इसके अलावा, भारत में चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है, जो 2.32 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
यह भी पढ़ें: किसानों को पेंशन देती है PM-KMY, जहां सबसे ज्यादा किसान वहां कितनी पहुंची योजना?
सोने- चांदी का भाव कितना है?
आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,440 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,650 प्रति 10 ग्राम है। बता दें कि यह स्थानीय कर, मेकिंग चार्ज और शहर के हिसाब से दामों में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसके अलावा, भारत में आज चांदी का भाव लगभग 2,32,400 से 2,44,900 प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है।
