मानसून अब अपने अंतिम दौर पर है। इस बीच भी मौसम बिगड़ने के आसान दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग यानी IMD ने आज यानी 21 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान है। IMD ने पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राज्यों मे कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र के असर और इसके और तेज होने के कारण दूसरे राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। आइए जानें देशभर में कैंसा रहेगा मौसम का हाल। 

उत्तर-पश्चिम भारत

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में और 21 सितंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में 19-25 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 19 और 25 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 23 से 25 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में,  19 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में; और 19-22 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल से S जयशंकर तक को SIR का नोटिस, क्या सफाई दे रहा चुनाव आयोग?

मध्य भारत

24 से 25 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 19 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ और विदर्भ में काफ़ी बड़े इलाके में या बड़े पैमाने पर बारिश हो सकती है। 20 से 25 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 20 से  23 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है। 19 से 23 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिर सकती है।

 

इसके अलावा, 24 से 25 सितंबर के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 23 और 25 सितंबर को विदर्भ में, 22 सितंबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। साथ ही, 24 सितंबर को विदर्भ में और 23 से 25 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश भी हो सकती है।

पूर्वी भारत

19 से 25 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, 22-25 सितंबर के दौरान ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में, 23 से 25 सितंबर के दौरान झारखंड में और 24 से  25 सितंबर के दौरान बिहार में कफी बड़े इलाके में या बड़े पैमाने पर बारिश हो सकती है। 19 से 21 सितंबर के दौरान ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है। झारखंड में 19 से  22 सितंबर के दौरान; बिहार में 19 से 23 सितंबर के दौरान।

 

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 19 से 25 सितंबर के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 23 से 25 सितंबर के दौरान और झारखंड में 22 से 25 सितंबर के दौरान, ओडिशा में 19 से 22 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने की संभावना है। ओडिशा में 23 और 24 सितंबर को कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 25 सितंबर के दौरान, असम और मेघालय में 19 से 23 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश हो सकती है। 24 से 25 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में काफी ज्यादा या बड़े पैमाने पर बारिश हो सकती है। 19 से 20 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में और 19-22 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिर सकती है।

पश्चिम भारत

24 से 25 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में, 19 से 20 सितंबर और 22 से 25 सितंबर के दौरान मराठवाड़ा, 20 से 25 सितंबर के दौरान गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 20-25 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा,  20 से 23 सितंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र, 21 सितंबर को मराठवाड़ा गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में काफ़ी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

19 से 25 सितंबर के दौरान रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, 23 से 25 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 19 से 25 सितंबर के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में काफ़ी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 20 में  25 सितंबर के दौरान और  तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 19 सितंबर और 21-22 सितंबर के दौरान।