भारत के कई राज्यों में अब सुबह के समय सर्दी का एहसास होने लगा है। मानसून अब खत्म हो रहा है। हालांकि, कई राज्यों में अब भी बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विभाग IMD के मुताबिक, आज यानी 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की संभावना है। IMD का कहना है कि मौसम विपरीत असर किसानों की फसलों पर भी पड़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, पंजाब, मिजोरम, मणिपर, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, सिक्किम, त्रिपुरा और असम में बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन: आंसू गैस के गोले-बांस और हजारों जवान; पुलिस ने कैसी की है तैयारी?
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम
हिमाचल प्रदेश में 15 अक्टूबर को और उत्तराखंड में 10 से 15 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में 9 से 15 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 अक्टूबर को, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 से 11 अक्टूबर के दौरान, पश्चिमी राजस्थान में 10 से 11 और 13 से 14 अक्टूबर के दौरान और पूर्वी राजस्थान में 10 से 11 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 10 और 13 अक्टूबर को काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
मध्य भारत में आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 10 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। इसी दौरान वहां कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है।
पूर्वी भारत में मौसम
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 से 11 अक्टूबर के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 9 से 10 अक्टूबर के दौरान, झारखंड में 9-10 अक्टूबर के दौरान, बिहार में 9 से 11 अक्टूबर के दौरान और ओडिशा में 9 से 15 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10 से 11 अक्टूबर के दौरान काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। वहीं झारखंड और ओडिशा में 9 से 10 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में मौसम
9 से 10 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है। 9 से 11 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय में और 9-15 अक्टूबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 9 से 10 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: 'आप ही भारत के रियल बॉस', स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 15 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में और 9 से 11 और 14 से 15 अक्टूबर के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 9 से 15 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे में और 9 से 10 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप में काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है। 9 से 10 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
