logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल

आज पितृ पक्ष की सर्वपितृ अमावस्या है, जिस वजह से आज के दिन लोग पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए तर्पण करेंगे। यहां जानें, आज आपको पितरों का आशीर्वाद मिलेगा या नहीं।

rashifal

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

शनिवार के दिन पूरे देश में सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। आज के दिन वे लोग भी अपने पितरों के पिंडदान और तर्पण की परंपरा निभा पाएंगे, जिन्हें अपने पितरों की मृत्यु तिथि याद नहीं है। श्राद्ध की परंपरा निभाने से लोगों को अपने पितरों का आशीर्वाद मिलेगा, जिस वजह से लोगों के मन की इच्छाएं पूरी होंगी। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। शनिवार का दिन होने से इस दिन न्याय के देवता शनिदेव का प्रभाव देखने को मिलेगा। अंक ज्योतिष की बात करें, तो आज का मूलांक 1 बनता है, जो सूर्य का नंबर है। सूर्य के प्रभाव से लोगों की लीडरशिप क्वालिटी पहले से बेहतर होगी। ग्रहों की स्थिति इशारा करती है कि आज जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि सोच-समझकर किए गए कामों की वजह से लोगों को सफलता मिलेगी।

 

आज की ऊर्जा लोगों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने और पुराने पेंडिंग कामों को निपटाने के लिए प्रेरित करेगी। वित्तीय मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, वहीं रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखना फायदेमंद रहेगा। व्यापारिक नजरिए से आज कुछ लोगों के लिए नए अवसरों की तलाश करने का दिन शानदार है। इसके साथ ही लोगों को जमीनी हकीकत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। मानसिक शांति के लिए आज थोड़ी देर ध्यान या आध्यात्मिक कामों में समय बिताना लाभकारी रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri: 10 या 11 अक्टूबर कब से शुरू होंगे नवरात्र? नोट करें तिथि

राशिफल

मेष राशि

 

वर्कप्लेस में आज आप शांति से काम कर पाएंगे। इसके साथ ही कुछ सहकर्मियों का आपको सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा आपको परिवार के साथ वक्त गुजारने का मौका मिलेगा। 

क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

क्या न करें: व्यापारिक समझौते पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरी में आपको मेहनत का फल मिलेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। पार्टनर के साथ शाम का समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा।

क्या करें: किसी जरूरतमंद को काले तिल या उड़द की दाल का दान करें।

क्या न करें: दफ्तर में किसी के साथ बहसबाजी में न उलझें।

 

मिथुन राशि

 

व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। नौकरी में सीनियर अधिकारियों से तारीफ मिलने के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्कता बरतें, धन का अचानक खर्च बढ़ सकता है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।

क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

क्या न करें: किसी भी काम में आज आलस न दिखाएं।

 

यह भी पढ़ें: दुर्गा के 10 हाथों में चक्र से लेकर धनुष-बाण तक, किन देवताओं ने दिए हैं?

 

कर्क राशि

 

करियर के मामले में आज का दिन सतर्क रहने का है। नौकरी में विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं। 

क्या करें: शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें।

क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें।

 

सिंह राशि

 

मूलांक 1 और सूर्य का प्रभाव आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। लीडरशिप क्वालिटी के बल पर आप कठिन काम भी आसानी से पूरे करेंगे। लव लाइफ के लिए दिन काफी खुशनुमा रहेगा।

क्या करें: सुबह सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल जगह न दें।

 

कन्या राशि

 

नौकरी और व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक रहेगा। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है।

क्या करें: हरी वस्तुओं या मूंग की दाल का दान करें।

क्या न करें: वित्तीय मामलों में किसी भी व्यक्ति पर भरोसा न करें।

 

यह भी पढ़ें: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से आज रहेंगे पॉजिटिव? पढ़ें आज का अपना राशिफल

 

तुला राशि

 

कला, मीडिया और क्रिएटिविटी के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। नौकरी में नई संभावनाएं दिखेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रोमांटिक जीवन में नयापन देखने को मिलेगा।

क्या करें: किसी मंदिर में जाकर सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

क्या न करें: भावुक होकर कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी में आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें, सफलता जरूर मिलेगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करें।

क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी कानूनी दस्तावेज साइन न करें।

 

धनु राशि

 

आज के दिन आपको धोखेबाज लोगों से सतर्क रहना होगा। आर्थिक रूप से दिन शुभ है, रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

क्या करें: पीपल के वृक्ष के पास दीपक जलाएं।

क्या न करें: अपनी योजनाओं का खुलासा न करें।

 

यह भी पढ़ें: महिलाओं के दूसरी शादी करने पर क्या कहती है मनुस्मृति? जान लीजिए

 

मकर राशि

 

राशि स्वामी शनि का प्रभाव आपको मेहनत का पूरा फल दिलाएगा। करियर में स्थिरता आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पार्टनर आपकी हर मोड़ पर साथ देगा।

क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें।

क्या न करें: काम के चक्कर में अपनी सेहत की अनदेखी न करें।

 

कुंभ राशि

 

नौकरी में आपके नए विचार और रणनीतियां सफल होंगी। शेयर बाजार या लॉटरी में सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। आपसी संवाद से रिश्ते में पुरानी कड़वाहट दूर होगी।

क्या करें: किसी गरीब व्यक्ति को जूते या काले कपड़े दान करें।

क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों की संगति से दूर रहें।

 

मीन राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या इंसेंटिव मिलने की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में सामान्य गति रहेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। लव पार्टनर से कोई सुंदर सरप्राइज मिल सकता है।

क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

क्या न करें: किसी से भी उधार का लेन-देन करने से आज परहेज करें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।

Related Topic:#Astrology News

और पढ़ें