देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, एक ओर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते चक्रवाती तूफान बनने की आशंका जताई जा रही है, वहीं दूसरी ओर 15 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। वहीं,  मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। 

 

आज और कल यानी 15 और 16 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बात करें दिल्ली में प्रदूषण की तो शनिवार को दिल्ली के 17 इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। ऐसे में आज बारिश अगर बारिश होती है तो दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिल सकती है।   

 

यह भी पढ़ें: कैब कंपनियों का टिप कल्चर कैसे बढ़ा रहा ग्राहकों की मुश्किलें?

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज यानी 15 नवंबर 2026 को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं प्रदूषण का कहर जारी रह सकता है। दिल्ली-NCR में हवा की स्थिति अभी भी गंभीर और खराब बनी हुई है, कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया है। हालांकि, बारिश से जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। 

उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 15 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 15 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 15 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  और पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

 

आज पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 50 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है।

पूर्वी भारत में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, 14 से  20 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी बड़े इलाके में या व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना है।14 से 16 नवंबर के

दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। 

 

14 से 17 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी प्रति घंटा तक) चलने की संभावना है। 14 से 16 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का हाल

इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार, 14 से 20 नवंबर के दौरान केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं इस सप्ताह पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।