मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों में पूर्वी भारत से मानसून वापस चला जाएगा। इसके बाद भी कई राज्यों में शुक्रवार 9 अक्टूबर को भारी बारिश, आंधी तूफान का दौर जारी रहेगा। आज बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी बारिश होगी।  

 

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश के आसार हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में भी बारिश होगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज हवाएं, जिनकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, के चलने की संभावना है। 

 

यह भी पढ़ें: AIIMS और रेलवे अस्पताल के बीच हुआ समझौता, मरीजों को भी होगा फायदा

उत्तर-पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज 9 अक्टूबर को उत्तराखंड में काफी ज्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है। 9 अक्टूबर, 11 अक्टूबर और 13 से 14 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 8 से 14 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में 8 से 11 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर के दौरान पूवी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

 

8 से 9 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (रफ़्फतार 40-50 ककमी/घंटा, झोंके 60 ककमी/घंटा तक)  चलने की संभावना है। 9-10 अक्टूबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं आंधी-तफ़ूान और बिजली गिरने की संभावना है। 9 अक्टूबर को उत्तराखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?

8 से 11 अक्टूबर के दौरान पूवी मध्य प्रदेश में और 8 से 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। 8 से 9 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज़ हवाएं (30-40 ककमी/घंटा की रफ़्फतार, जो झोंकों में 50 ककमी/घंटा तक पहुंच सकती है) चलने की संभावना है।

पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8-9 अक्टूबर के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 9 से 10 अक्टूबर को, झारखंड में 9 से 10 अक्टूबर के दौरान, बिहार में 8 से 11 अक्टूबर के दौरान; ओडिशा में 8 से 14 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और ससश्क्कम में 8 से 9 अक्टूबर के दौरान काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: क्या भिड़ जाएंगे चीन और फिलीपींस? सैन्य तैनाती बढ़ी; भारत का एंगल भी समझिए

पूवोत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?  

अरुणाचल प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर के बीच, असम और मेघालय में 8 से 11 अक्टूबर के बीच, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और में 8 से 14 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 8 से 9 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं आंधी-तफूान और बिजली गिरने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के अनुसार, आज 8 से 14 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतररक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुंडीर और कराईकल में कहीं-कहीं या नछटपटु बारिश होने की संभावना है। 8 से 10 अक्टूबर को केरल और माहे में और 8 से 10 अक्टूबर को लक्षद्वीप में काफी बड़े इलाके में या लगभग सभी जगहों पर बारिश होने की संभावना है।