प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से देशवासियों के लिए एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विदेशी यात्राएं न करें, विदेश में शादी न करें और जरूरत न हो तो सोना भी न खरीदें। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जितना जोर देंगे, उतना ही अच्छा होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यह उनका विश्वास है कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर युवाओं को विकसित भारत दिखाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में युद्ध, संकट और आपूर्ति श्रृंखला की समस्याएं होने के बावजूद भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री SCO समिट में हिस्सा लेने बिश्केक गए हैं।
यह भी पढ़ें: 'गांधी और बुद्ध की धरती का संदेश है...', युद्ध पर पुतिन से क्या बोले PM मोदी?
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री:-
मेरे देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8% की विकास दर, पूरा देश खुशी से भरा है। मैं लोगों को उनके संकल्प और मेहनती स्वभाव के लिए बधाई देता हूं; यह हमारी सामूहिक ताकत को दिखाता है।
'देश के अंदर झूठ की गूंज', कांग्रेस पर तंज?
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि देश के अंदर कुछ लोग निराशा फैला रहे हैं और झूठ की गूंज पैदा कर रहे हैं। इन चुनौतियों को पार करते हुए देश ने 7.8 प्रतिशत विकास हासिल किया है। इस रफ्तार को बनाए रखना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी की वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप पर नजर, गुकेश-सिंदारोव को दी शुभकामनाएं
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री:-
दुनिया संघर्षों में फंसी हुई है; हर तरफ से युद्ध की खबरें आ रही हैं और दुनिया संकटों से घिरी हुई है। सप्लाई चेन बुरी तरह बाधित हुई हैं। 2020 के कोविड दौर के बाद से, हर जगह स्थिरता की कमी रही है। फिर भी, भारत तेज़ी से तरक्की कर रहा है।
'कुछ लोग निराशा का माहौल फैला रहे'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'देश में कुछ लोग निराशा के अंधेरे में डूबे हुए हैं, जो झूठ फैला रहे हैं और निराशा का माहौल बना रहे हैं। इन सबसे ऊपर उठकर और इन बाधाओं को पार करते हुए, देश ने 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल की है। हमें इस गति को बनाए रखना होगा। हमें आगे बढ़ते रहना होगा, और इसके लिए 'आत्मनिर्भर भारत' बनना जरूरी है।'
प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि आज की मेहनत से उनकी सपनों को पूरा किया जाएगा। सरकार की नीति सही है और इरादा साफ है। 140 करोड़ देशवासियों की एकजुट ताकत देश को नई ऊंचाई पर ले जा रही है। इसलिए सभी को पूरा प्रयास करना चाहिए।
