कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी इन दिनों आक्रामक नजर आ रहे हैं। वह लगातार विपक्षी एकता को मजबूत करते हुए बीजेपी के ऊपर हमले कर रहे हैं। साथ ही मोदी सरकार की नीतियों पर हमला करते हुए सा 2029 में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। ने शनिवार उन्होंने शनिवार को बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की जरूरत पर जोर दिया और दावा किया कि अगला लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन पहले ही जीत चुका है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल ने बीते आठ जून को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में दिए अपने भाषण का हिंदी ट्रांसलेशन वाला ऑडियो शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: अब IAS बनाएगा पतंजलि ग्रुप, बाबा रामदेव ने अवध ओझा को बनाया एकेडमी का हेड
राहुल गांधी ने कहा क्या है?
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करके कहा, 'कई साथियों ने इंडिया गठबंधन की बैठक में मेरे भाषण का हिंदी अनुवाद मांगा था, यह रहा, जरूर सुनें। 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 20 से भी ज्यादा नेताओं के भाषणों और बातों को सुनने के बाद आखिर में मैंने इस भाषण से उन्हें संबोधित किया। जब भारत की सोच, देश की आत्मा पर संकट हो... जब संस्थाओं पर कब्जा हो... जब जनता की आवाज दबाई जाए... तब सिर्फ एकता के साथ प्रतिरोध काम आता है।'
राहुल गांधी ने ऐसे दावा क्यों किया?
उन्होंने फिर यह दावा किया कि 2024 का चुनाव यह गठबंधन हारा नहीं था और 2029 का चुनाव विपक्षी गठबंधन जीत चुका है। राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया, 'हम एकजुट रहेंगे, लोगों को संगठित करेंगे और प्रतिरोध की ताकत से बीजेपी और भारत के संस्थानों पर उसके कब्जे को हराएंगे।'
यह भी पढ़ें: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ, कब संभालेंगे पदभार?
राहुल गांधी इससे पहले भी 2029 में बीजेपी को हराकर इंडिया गठबंधन की बनाने का दावा कर चुके हैं। दरअसल, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव के चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी की पूछ विपक्ष गठबंधन में अचानक से बढ़ी है।
राहुल गांधी ने पिछले दिनों कांग्रेस महासचिव और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में कहा था कि हमारा जहाज इतने सालों से फंसा हुआ था, लेकिन अब यह तेजी से आगे बढ़ रहा है और हवाएं भी हमारे साथ हैं। इसलिए बस आराम से बैठिए और आनंद लीजिए। राहुल गांधी ने आगे कहा कि भारत में सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आगे बढ़ रही है।
