बिहार के जमुई पहुंचे मनेर विधायक और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जमुई में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी के मामले पर सरकार को घेरा और कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती लेकिन एक जातिि देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। वहीं, नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि वह दो बार आए हैं एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या? उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।
भाई वीरेंद्र ने जमुई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनकी नीतीश कुमार से अंदरुनी बातचीत हुई है जिसकी बात कैमरे पर नहीं की जा सकती। साथ ही उन्होंने निशांत कुमार को लेकर भी कहा, 'अंदरखाने बात हो रही है, अभी रहने दीजिए।' इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार, हम नेता जीतन राम मांझी, सांसद शांभवी चौधरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा।
यह भी पढ़ें: कोसी की गाद से निपटेंगे, नया बैराज बनेगा, सीएम सम्राट ने दिए निर्देश
जमुई मामले पर सरकार को घेरा
भाई वीरेंद्र ने कहा, 'नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी का मामला जमुई से शुरू हुआ और बिहार के कई हिस्सों में दर्जनों घटनाएं सामने आई हैं। मंदार पर्वत, बांका से लेकर समस्तीपुर तक घटनाएं हुई हैं लेकिन बिहार सरकार इस पर संज्ञान नहीं ले रही है। घटना बिहार के कई हिस्सों में हुई, कई जिलों में हुई लेकिन कार्रवाई सिर्फ जमुई जिले में ही हुई है। वह भी हाफ एनकाउंटर हुआ है। दूसरे जगह क्यों नहीं हुआ, मैं सरकार से पूछना चाहता हूं।'
उन्होंने कहा, 'और भी छेड़छाड़ की घटनाएं हुई हैं, बलात्कार भी हुआ है लेकिन अपराधियों का एनकाउंटर क्यों नहीं हुआ। सिर्फ एक जातिि देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। हालांकि मैं जातिि की राजनीति नहीं करता लेकिन दूसरी जातिियों में भी अपराधी हैं उनका एनकाउंटर क्यों नहीं हो रहा है। सरकार में शामिल कई मंत्री अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और एक जातिि विशेष को निशाना बना रहे हैं। यह अच्छी बात नहीं है और लोकतंत्र के लिए खतरे का विषय है। अपराधियों की कोई जाति नहीं होती है। जो भी अपराधी है सब पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपराधियों का एनकाउंटर होना चाहिए। किसी खास जातिि को पहचान कर कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हर जातिि के लोग इस तरह का काम करते हैं सभी पर कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए न कि जातिि देखकर।'
जीतन राम मांझी पर भी साधा निशाना
हम पार्टी के नेता जीतन राम मांझी के बयान पर भाई वीरेंद्र ने पलटवार किया। जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को निशाना बनाया था और जमुई की घटना को लेकर जिसमें नंदन यादव और हरिराम यादव का नाम आया था उस पर टिप्पणी की थी। इस पर भाई वीरेंद्र ने कहा, 'मांझी मानसिक रूप से बीमार हैं और जीतन राम मांझी के इलाज की जरूरत है। जीतन राम मांझी अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं इसलिए जीतन राम मांझी की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।'
वहीं समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी पर भी भाई वीरेंद्र ने निशाना साधा। शांभवी चौधरी द्वारा पासवान जातिि के अपराधी का नाम प्रेस रिलीज से काटकर शेयर करने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा, 'शांभवी चौधरी की सरकार है और शांभवी चौधरी की ओर से जातिि के आधार पर बांटने का काम किया गया है। अपराधी कोई भी हो उसकी जाति नहीं देखनी चाहिए लेकिन सरकार और उनके नेता जाति देखकर कार्रवाई कर रहे हैं। आने वाले समय में जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता सब देख रही है।'
यह भी पढ़ें: बिहार में भूमि सर्वे की धीमी रफ्तार पर मंत्री सख्त, खराब काम पर होगी कार्रवाई
FIR और UCC पर भी बोले भाई वीरेंद्र
जमुई में सोशल मीडिया पर नाबालिग का वीडियो शेयर करने और उसकी पहचान उजागर करने के मामले में 225 लोगों पर FIR हुई है। इस बीच मुख्यमंत्री की ओर से भी नाबालिग बच्ची की पहचान उजागर किए जाने का मामला सामने आया है। इस सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा, 'हमारी पार्टी के जो मुखिया हैं हम लोगों के नेता ने मांग की है और मैं उनका समर्थन करता हूं। मुख्यमंत्री पर भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सबके लिए बराबर है। यदि आम लोगों पर FIR हो रही है तो मुख्यमंत्री पर भी होनी चाहिए। उन्होंने नाबालिग की पहचान उजागर की है जो पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध है।'
भाई वीरेंद्र ने युवाओं से अपील करते हुए कहा, 'मैं आज के युवाओं से कहना चाहता हूं कि किसी भी नेता पर भरोसा मत करिए। देश को बचाना है तो खुद सड़क पर आइए, आप लोग देश के भविष्य हैं। देश को सुरक्षित रखने के लिए इन नेताओं को हटाना जरूरी है। आज देश में नफरत की राजनीति हो रही है इसे खत्म करना होगा।' UCC को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा, 'हम लोगों ने इसका विरोध किया है। हम लोगों ने कहा है कि किसी भी हाल में यहां UCC लागू नहीं होने देंगे। अगर लागू होगा तो हम लोग सड़क से सदन तक विरोध करेंगे और आंदोलन करेंगे। जब तक UCC को हटाया नहीं जाएगा तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। UCC देश के संविधान और विविधता के खिलाफ है।'
UCC को लेकर नीतीश कुमार के RJD के समर्थन में होने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, 'मेरी नीतीश कुमार से बात हो गई है। अंदरुनी बातचीत हुई है जो बात हम कैमरे पर नहीं कर सकते। नीतीश कुमार दो बार आए हैं एक बार और आ जाएंगे तो कोई गुनाह हो जाएगा क्या?' भाई वीरेंद्र के इस बयान के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। नीतीश कुमार के फिर से महागठबंधन में आने को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं।
