पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित नेता ऋतब्रत बनर्जी ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व वाले विद्रोही टीएमसी गुट को समर्थन लगातार बढ़ता रहेगा। ममता बनर्जी की पार्टी में चल रहे अंदरूनी संकट के बीच ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया कि विधानसभा में TMC के काफी संख्या में विधायकों का समर्थन उन्हें हासिल है।
ऋतब्रत बनर्जी ने यह कहा कि यह संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने यह नहीं बताया है कि कौन-कौन से विधायक उनके संपर्क में हैं। उनके इस फैसले की वजह से पहले से कमजोर ममता बनर्जी की पार्टी और कमजोर हो गई है। तृणमूल कांग्रेस विधायकों का पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 'नेता तो ममता बनर्जी ही रहेंगी ', TMC के बागी दल में पड़ी फूट, अब मिटेगी तल्खी?
ममता बनर्जी की TMC पर सियासी ग्रहण
ऋतब्रत बनर्जी, नेता विपक्ष, पश्चिम बंगाल:-
मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं, हमारे आंकड़े लगातार बढ़ते रहेंगे। मैं पूरी तरह आश्वस्त हूं। आंकड़ों के घटने का कोई सवाल ही नहीं है। इंतजार कीजिए और देखिए। जहां विधायकों की संख्या का सवाल है, वह बढ़ती ही रहेगी। पिछले एक हफ्ते में मैंने किसी सांसद से बात नहीं की है।
शुभेंदु अधिकारी से क्या चाहते हैं ऋतब्रत बनर्जी?
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अपील की कि वे बीजेपी नेता प्रियंका तिबड़ेवाल के खिलाफ कार्रवाई करें। प्रियंका तिबड़ेवाल पर आरोप है कि उन्होंने विद्रोही टीएमसी नेता संदीपन साहा के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
ऋतब्रत बनर्जी, नेता विपक्ष, पश्चिम बंगाल:-
'प्रियंका तिबड़ेवाल, जो एंटाली सीट से हारी हुई बीजेपी उम्मीदवार हैं, संदीपन साहा के घर के सामने प्रदर्शन करने गईं। यह बहुत शर्मनाक है। हमने न्यू मार्केट पुलिस स्टेशन में इस घटना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अपील करते हैं कि वह इस तरह के काम का कभी समर्थन न करें और इसके खिलाफ कार्रवाई करें।'
यह भी पढ़ें: 'TMC का साथ छोड़ने वाले सांप', ममता के बागी नेताओं पर भड़के बाबुल सुप्रियो
ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, 'अगर जनता में गुस्सा था तो क्या प्रियंका भी जनता का हिस्सा थीं? वे वहां क्या कर रही थीं? संदीपन साहा का घर एंटाली विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता, बल्कि चौ रंगी क्षेत्र में आता है। बाहर से लोगों को इकट्ठा करके भाजपा ने यह किया।'
TMC की संकट बढ़ा गए हैं ऋतब्रत बनर्जी
ममता बनर्जी से बगावत कर ऋतब्रत बनर्जी, विपक्ष के नेता बने हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में नया सियासी संकट पैदा कर दिया है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी खुद अपनी भवानीपुर सीट से हार मान चुकी हैं। टीएमसी को 15 साल बाद सत्ता गंवानी पड़ी है और बीजेपी पहली बार राज्य में जीत हासिल कर सत्ता में आई है। ऋतब्रत बनर्जी के एक फैसले ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
