महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर से करवट ले रही है। इस बार नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़े एक होने के लिए मुलाकातें कर रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली में एनसीपी के नेता पार्थ पवार और प्रफुल्ल पटेल ने एनसीपी (SP) चीफ शरद पवार के साथ बैठक की। हालांकि, दोनों धड़ों के बीच क्या बात हुई है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
मगर, पिछले कुछ दिनों में दोनों धड़ों के बीच हो रही बैठकें एनसीपी के दोनों गुटों को एक साथ लाने की कोशिशों पर राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है।
यह भी पढ़ें: अलग जगह धरना, वैसे ही प्रयास, CJP से BJP कम, कांग्रेस ज्यादा परेशान क्यों है?
फिर से चला बातचीत का दौर
दोनों धड़ों के नेताओं के बीच हुई यह मीटिंग इसलिए अहम है क्योंकि हाल के हफ्तों में दोनों धड़ों के मर्जर की कोशिशों में रफ्तार कम होने के बाद शरद पवार और अजित पवार कैंप के बीच फिर से बातचीत शुरू होने की खबरें आ रही हैं।
संभावित मर्जर पर बातचीत
खबर है कि शरद पवार की एनसीपी (SP) और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को फिर से एक करने की कोशिशें की जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसी भी सियासी बदलाव से पहले दोनों धड़ों के संभावित मर्जर पर बातचीत चल रही है।
यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में BJP ने क्या खोया, क्या पाया?
पीएम मोदी से मिले थे शरद पवार
हालांकि, शरद पवार ने कहा है कि दोनों धड़े एक नहीं हो सकते। पिछले हफ्ते ऐसी खबरें आई थीं कि सार्वजनिक रूप से इनकार करने और बीच-बीच में आई रुकावटों के बावजूद शरद पवार का धड़ा और अजित पवार का धड़ा फिर से एक करने के लिए पर्दे के पीछे कोशिशों हो रही हैं।
दरअसल, यह मुलाकात शरद पवार की पिछले हफ्ते पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हुई मीटिंग के बाद हुई है।
