कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लगातार दूसरे दिन विपक्षी सांसदों को दिल्ली के दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस स्थित Moets रेस्टोरेंट में लंच पर आमंत्रित किया है। इस दौरान INDIA गठबंधन के लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के सदस्यों को बुलाया गया था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वे विपक्षी सांसदों के साथ में बैठकर रेस्टोरेंट में लंच किया।
लगातार दूसरे दिन सांसदों को निर्वाचन आयोग के बिल्कुल पास में लंच पर बुलाना इंडिया गठबंधन की रणनीति का हिस्सा है। दरअसल, मंगलवार से ही कांग्रेस और विपक्ष के नेता चुनाव आयोग पहुंचना चाह रहे हैं लेकिन दिल्ली पुलिस और सेंट्रल फोर्सेस उन्हें जाने से रोक रही हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव को हिरासत में भी लिया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: 'चुनाव निष्पक्ष हों और ब्यूरोक्रेसी पारदर्शी', नसीहत दे गए मुरली मनोहर जोशी
क्या है कांग्रेस की चाहत?
दरअसल, इस रणनीति से सभी विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग तक पहुंचना और लगातार देश के लोगों की नज़र में बने रहना चाहते हैं, जिससे कि चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर दबाव बने। लंच में कांग्रेस के अलावा टीएमएसी सांसद अभिषेक बनर्जी, सपा सांसद राजीव राय, वामदलों के सांसद और शिवसेना (UBT) के नेता मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन के सांसदों को फिर लंच कराएंगे खड़गे, दोबारा होगा आंदोलन?
‘लंच’ से कनॉट प्लेस और आसपास क्या असर?
कनॉट प्लेस पर किया जा रहे इस लंच का असर दिल्ली की ट्रैफ़िक व्यवस्था पर पड़ा है। कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर Moets रेस्टोरेंट मौजूद है। इसकी वजह से पूरे आउटर और इंटर सर्कल पर भयानक ट्राफिक जाम लग गया। यहां ट्रैफिक थम सा गया है। मौके पर हज़ारों की तादात में कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी मौजूद हैं।
