महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे, अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी कांड के बाद अब राम रक्षा आंदोलन करने का एलान किया है। 5 जुलाई से शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ता महाराष्ट्र में आंदोलन की शुरुआत करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरेंगे। उद्धव ठाकरे ने अपील की है कि लोग बढ़-चढ़कर इस आंदोलन में शामिल हों और बीजेपी पर दबाव बनाएं। 

उद्धव ठाकरे ने कहा है कि 5 को लोग मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्र होंगे, जहां 'हनुमान स्तोत्र' और 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगे। अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चोरी की जिम्मेदारी लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर दबाव बनाएंगे।

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को एक और झटका! आदित्य के करीबी शिंदे गुट में शामिल

उद्धव ठाकरे, अध्यक्ष, शिवसेना (UBT):-
मैं राम मंदिर में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर हुई इस चोरी से आक्रोशित सभी लोगों से अपील करता हूं कि वे हमारे साथ जुड़ें और इसके लिए भाजपा को जवाबदेह ठहराएं। देशभर में लोग अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन केंद्र और कई राज्यों में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद जनसरोकारों के मुद्दों के प्रति अराजकता और  उदासीनताका माहौल है।

उद्धव ठाकरे ने कहा, 'अविभाजित शिवसेना के कार्यकर्ता समेत अनेक हिंदुओं ने राम मंदिर आंदोलन में भाग लिया था और कारसेवकों पर हुए अत्याचार, गोधरा ट्रेन कांड, अहमदाबाद दंगे और मुंबई सिलसिलेवार बम विस्फोटों जैसी घटनाओं की पीड़ा झेली।' 

यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे को एक और झटका! आदित्य के करीबी शिंदे गुट में शामिल

 

उद्धव ठाकरे का आरोप है कि बीजेपी ने इन घटनाओं का राजनीतिक लाभ उठाया और अब बेलगाम सत्ता का आनंद ले रही है। 

क्या ऑपरेशन राम मंदिर चला रही बीजेपी?

उद्धव ठाकरे ने विपक्षी विधायकों की खरीद-फरोख्त कराने का भी आरोप लगाया और सवाल किया कि क्या सत्तारूढ़ दल ऑपरेशन राम मंदिर चला रहा है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हिंदुत्व के नाम पर लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उद्धव ठाकरे ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी का नारा मंदिर वहीं बनाएंगे महज एक दिखावा साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में शामिल लोगों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

कब सामने आया राम मंदिर का चोरी कांड?

राम मंदिर के चढ़ावे के कथित गबन का मामला सात जून को सामने आया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIP) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में मंदिर में चढ़ावे के संग्रह और उसकी गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।