आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। चंद्रमा कर्क राशि में रहेंगे, जिसके प्रभाव से कर्क राशि के लोगों को धन लाभ होगा। आज गुरुवार का नई ऊर्जा और संभावनाओं के साथ हो रहा है। पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि है। अंक ज्योतिष के नजरिए से आज का मूलांक 7 है, जो केतु का अंक होने के कारण मानसिक गहराइयों और आध्यात्मिक झुकाव को दर्शाता है। आज का दिन आत्ममंथन करने और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने का है। गुरुवार होने के कारण देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहेगी, जिससे ज्ञान बताएंगा।


ग्रहों की चाल को देखें तो आज चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे लोगों में संवेदनशीलता और अपनों की जिम्मेदारी लेने की भावना बढ़ेगी। आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कुछ लोग अपने व्यक्तिगत संबंधों को मजबूत कर सकते हैं। आज की ऊर्जा मिली-जुली रहेगी, जो हमें धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सीख देती है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: जुलाई महीने में कब है गुप्त नवरात्रि? पर्व का महत्व और पूजा की विधि जानें


राशिफल


मेष राशि


ऑफिस में आपकी लीडरशिप क्वालिटी की तारीफ होगी। व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि फिजूल खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
क्या करें: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
क्या न करें: आज किसी से उधार लेने या देने से बचें।


वृषभ राशि


नौकरी में प्रमोशन या सराहना मिलने के योग हैं। धन निवेश के लिए दिन अच्छा है। पुराना रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लव लाइफ में नयापन आएगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
क्या करें: गाय को भीगी हुई चने की दाल खिलाएं।
क्या न करें: आज किसी भी नए काम में आलस न दिखाएं।


मिथुन राशि


दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें, ऑफिस में किसी के साथ विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, हालांकि घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें।
क्या न करें: आज दस्तावेजों पर बिना पढ़े साइन न करें।

 

यह भी पढ़ें: कुरान और बाइबल में घमंड को क्यों माना गया है दोष? जानिए इससे बचने का तरीका


कर्क राशि


आज चंद्रमा आपकी राशि में रहेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। आज आपके लिए धन लाभ के मजबूत योग हैं। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। 
क्या करें: माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
क्या न करें: किसी भी बात पर ज्यादा भावुक होने से बचें।


सिंह राशि


ऑफिस में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आज आपके खर्चों में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शांति से बात सुलझाएं।
क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
क्या न करें: किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।


कन्या राशि


आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति भी शानदार रहेगी, जहां लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ के संकेत हैं। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा।
क्या करें: किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।
क्या न करें: आज अपनी बातें किसी से शेयर न करें।

 

यह भी पढ़ें:  राशि के हिसाब से कैसा होता है व्यक्ति का स्वभाव? ज्योतिष शास्त्र से समझिए


तुला राशि


नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
क्या करें: मंदिर में घी का दीपक जलाएं।
क्या न करें: आज दफ्तर में राजनीति का हिस्सा न बनें।


वृश्चिक राशि


भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आज धार्मिक यात्रा सफल रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जहां आपको निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: आज किसी के प्रति मन में हीन भावना न लाएं।


धनु राशि


आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि की आशंका है। जीवनसाथी का सहयोग आपको संबल देगा। ससुराल पक्ष से बातचीत में नरमी बरतें।
क्या करें: माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
क्या न करें: आज नया निवेश या बड़ा आर्थिक फैसला न लें।

 

यह भी पढ़ें: 14 जुलाई राशिफल: अमावस्या के दिन किन राशियों का गुजरेगा खराब दिन और किनका अच्छा?


मकर राशि


बिजनेस करने वाले लोगों को आज बड़ा लाभ मिल सकता है, जहां नई डील फाइनल हो सकती है। धन कमाने के साधन बढ़ेंगे। सुख-साधनों की चीजों पर रुपये खर्च करेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
क्या करें: शनि चालीसा का पाठ करें या गरीबों को अन्न दान करें।
क्या न करें: पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें।


कुंभ राशि


नौकरी में विरोधियों को हरा पाएंगे। आपके काम को नई पहचान मिलेगी। धन खर्च बना रहेगा, लेकिन जरूरी काम नहीं रुकेंगे। कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। ननिहाल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
क्या करें: चींटियों को आटा डालें।
क्या न करें: आज किसी भी विवादित मामले में गवाही देने से बचें।


मीन राशि


विद्यार्थियों और कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि के बल पर धन कमाएंगे।
क्या करें: अपने गुरु का आशीर्वाद लें।
क्या न करें: आज बिना सोचे-समझे किसी को सलाह न दें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।