आज कई लोगों को ग्रह दशा की वजह से धन लाभ और परिवार में खुशहाली मिलेगी। इसके साथ ही आज कई लोगों को करियर में नए अवसर मिलेंगे, जहां एक ओर धनु राशि के लोगों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी तरफ कन्या राशि के लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने की नवमी तिथि है। अंकशास्त्र के अनुसार आज का मूलांक 3 बनता है, जिसका स्वामी ज्ञान और सौभाग्य के कारक ग्रह बृहस्पति हैं। इस दिन चंद्रमा की चाल कई लोगों के मन और विचारों को प्रभावित करेगी। ग्रहों की यह विशेष स्थिति नए अवसरों और पॉजिटिव ऊर्जा को बढ़ाएगी। शुक्रवार और मूलांक 3 का यह संगम भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ-साथ मानसिक शांति का संकेत है।

 

आज का दिन लोगों को अपने जीवन में सही संतुलन और सकारात्मक नजरिया बनाए रखने की जरूरत है। जहां एक ओर शुक्र की कृपा से कला, प्रेम और संबंधों में मिठास बढ़ेगी, वहीं बृहस्पति का प्रभाव आपकी निर्णय लेने की क्षमता और करियर को मजबूती प्रदान करेगा। यह दिन नए काम की शुरुआत, पुराने विवादों को सुलझाने और वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने के लिए शानदार है। आइए जानते हैं कि 21 अगस्त 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: कुश घास का धार्मिक रहस्य: पूजा, हवन और श्राद्ध में क्यों होता है इसका इस्तेमाल?

राशिफल

 

मेष राशि

 

करियर में नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा। आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्ते में ताजगी महसूस होगी।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न लें।

 

वृषभ राशि

 

आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। दफ्तर में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा संयम रखें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को मजबूत करेगा।

आज क्या करें: मां लक्ष्मी को सफेद मिष्ठान अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी से बेवजह बहस करने से बचें।

 

मिथुन राशि

 

आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है। संबंध और अधिक गहरे होंगे।

आज क्या करें: पक्षियों को दाना डालें।

आज क्या न करें: किसी भी काम में आलस्य न दिखाएं।

 

यह भी पढ़ें: पहले पुलस्त्य में स्नान, फिर दर्शन..., बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में कैसे करें पूजा?

 

कर्क राशि

 

दफ्तर पर काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। संवाद के जरिए बातचीत सुलझाने का प्रयास करें।

आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

आज क्या न करें: अजनबियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

 

सिंह राशि

 

आपकी लीडर क्वालिटी को देखकर लोग तारीफ करेंगे। धन कमाने का मौका मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी, जहां पार्टनर से कोई सुंदर उपहार मिल सकता है।

आज क्या करें: सूर्य देव को जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को जगह न दें।

 

कन्या राशि

 

व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। एक-दूसरे का संबल बनें।

आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

आज क्या न करें: किसी के बहकावे में आकर फैसला न लें।

 

यह भी पढ़ें: कालिया नाग, तक्षक और भगवान शिव से कैसे जुड़ी है नागपंचमी? कथा जानिए

 

तुला राशि

 

आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। आपसी विश्वास बढ़ेगा।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करें।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपको काम में मन कुछ कम लगेगा लेकिन फोकस बनाए रखें। बजट का ध्यान रखकर ही खर्च करें। आज भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें। रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखें।

आज क्या करें: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

आज क्या न करें: निवेश से जुड़े बड़े जोखिम न उठाएं।

 

धनु राशि

 

आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बहुत बेहतरीन रहेगा।

आज क्या करें: मंदिर में चने की दाल का दान करें।

आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही न बरतें।

 

यह भी पढ़ें: कामयाबी को नजर और नुकसान से बचाना है? विदुर नीति जानिए

 

मकर राशि

 

आज आपको मेहनत का फल थोड़ा देर से मिल सकता है, धैर्य रखें। वित्तीय मामलों में सुधार की संभावना है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। शांत मन से बात करें।

आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

आज क्या न करें: दूसरों के विवादित मामलों में हस्तक्षेप न करें।

 

कुंभ राशि

 

नए विचार और योजनाएं काम में सफलता दिलाएंगी। शेयर बाजार या व्यापार में लाभ मिल सकता है। लव लाइफ के लिए दिन शानदार है। पार्टनर के साथ दिल की बात शेयर करेंगे।

आज क्या करें: किसी निर्धन व्यक्ति को भोजन कराएं।

आज क्या न करें: नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाएं।

 

मीन राशि

 

कला और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रेमी के साथ सुखद और यादगार समय बिताएंगे। रिश्ता नया मोड़ ले सकता है।

आज क्या करें: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं का सार्वजनिक खुलासा न करें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।