रविवार का यह दिन धन लाभ के मामले में बेहद शुभ है। ज्योतिष जानकारों के अनुसार, लक्ष्मी योग बन रहा है, जिसके प्रभाव से कई लोगों को धन लाभ होगा। आज के दिन एक तरफ मेष, मिथुन, धनु और कुंभ राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ तुला राशि के लोगों को रुपयों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। अंक ज्योतिष के हिसाब से आज का मूलांक 6 है, जो प्रेम, कला, सौंदर्य और पारिवारिक तालमेल का प्रतीक माना जाता है।

 

आज के दिन ग्रहों की चाल यह बता रही है कि जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए। साथ ही, अपने रिश्तों में तालमेल बनाए रखना चाहिए। कई लोगों को ऑफिस में मेहनत का फल मिलेगा, वहीं आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया निर्णय लंबे समय तक लाभ देगा। आज का दिन आत्म-मंथन और परिवार के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

 

यह भी पढ़ें: मेष से मीन तक, कैसे रहेगा सितंबर का महीना? पढ़े मासिक राशिफल

राशिफल

मेष राशि

 

आज आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

आज क्या करें: तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

आज क्या न करें: किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए सौदों पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बेहतर होगी।

आज क्या करें: किसी जरूरतमंद को फल का दान करें।

आज क्या न करें: किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

 

मिथुन राशि

 

नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में दिन शानदार रहेगा और फालतू खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है। 

आज क्या करें: माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम करें।

आज क्या न करें: अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें।

 

यह भी पढ़ें: 5 सितंबर का राशिफल: आज मेष और मकर वालों को परिवार का साथ मिलेगा या नहीं?

 

कर्क राशि

 

व्यापार में आज नया निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आपकी बुद्धि से सब आसानी से हल हो जाएगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। 

आज क्या करें: भगवान शिव को जल चढ़ाएं।

आज क्या न करें: नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें।

 

सिंह राशि

 

आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ कोई यादगार शाम बीत सकती है। रिश्तों में प्रेम और रोमांस बना रहेगा।

आज क्या करें: लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें।

आज क्या न करें: दूसरो का अपमान न करें।

 

कन्या राशि

 

आज आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। नौकरी में सैलरी की बढ़ोतरी होगी। लव पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें। किसी छोटी बात को तूल देने से बचें, वरना अनबन हो सकती है।

आज क्या करें: हरी वस्तुओं का प्रयोग करें।

आज क्या न करें: आर्थिक लेन-देन में बिना लिखापढ़ी के कोई काम न करें।

 

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी के दिन कैसे मनाएं त्योहार, पूरे दिन क्या करना चाहिए? हर बात समझिए

 

तुला राशि

 

कला, मीडिया या मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा। धन के मामले में दूसरों पर भरोसा न करें। खासकर आज किसी व्यक्ति को उधार न दें। लव लाइफ बेहद रोमांटिक रहने वाली है।

आज क्या करें: किसी मंदिर में जाकर थोड़ा समय बिताएं।

आज क्या न करें: अपने बजट से बाहर जाकर खर्च न करें।

 

वृश्चिक राशि

 

आज आपको दफ्तर में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। विरोधी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज क्या न करें: गाड़ी चलाते समय लापरवाही न बरतें।

 

धनु राशि

 

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम आज पूरे होंगे। अगर नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा रह सकता है।

आज क्या करें:अपने गुरु का आशीर्वाद अवश्य लें।

आज क्या न करें: अपने  जरूरी काम कल पर न टालें।

 

यह भी पढ़ें: मथुरा, वृंदावन से बरसाना तक, कृष्ण जन्माष्टमी पर किन मंदिरों के करें दर्शन?

 

मकर राशि

 

आज आपका ध्यान अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेगा। ऑफिस में आपके काम को सराहा जाएगा। धन के मामले में दिन अच्छा रहेगा और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। 

आज क्या करें: शमी के पौधे में थोड़ा-सा जल चढ़ाएं ।

आज क्या न करें:  गुस्से में आकर कटु भाषा का प्रयोग न करें।

 

कुंभ राशि

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन काफी सकारात्मक रहेगा। टीम वर्क से किए गए काम में बड़ी सफलता मिलेगी। नए वित्तीय सौदे भविष्य में बड़ा मुनाफा दे सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रिश्ता और अधिक मजबूत होगा।

आज क्या करें: बहते जल में तिल प्रवाहित करें।

आज क्या न करें: दूसरों के मामलों में सलाह देने से बचें।

 

मीन राशि

 

नौकरी में आपकी रणनीतियां सफल रहेंगी। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा। आपस में बैठकर पुरानी सुखद यादें ताजा करेंगे।

आज क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

आज क्या न करें: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।

 

नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।