आज का दिन लोगों को कुछ नए संकेत मिलेंगे। बुधवार का दिन होने की वजह से आज के दिन लोगों को गणेश भगवान का खास आशीर्वाद मिलेगा। आज के दिन ग्रह-नक्षत्र भी खास स्थिति में रहने वाले हैं, जिसके प्रभाव से कुछ लोगों के भाग्य खुल जाएंगे। बुधवार को आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। अंकशास्त्र के अनुसार, आज का मूलांक 7 है। इसे केतु ग्रह का नंबर माना जाता है। केतु के प्रभाव से लोगों की मानसिक ऊर्जा प्रभावित होगी, जबकि बुधवार का दिन बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध को समर्पित है।
ग्रहों की चाल की बात करें तो आज चंद्रमा ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जिसके प्रभाव से सिंह राशि के व्यक्ति का मन शांत रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। ग्रहों की इस स्थिति के प्रभाव को देखते हुए लोगों को आज के दिन नई रणनीतियां बनानी चाहिए। इसके साथ ही अपने अटके हुए कामों को सुलझाना चाहिए। इसके अलावा आज के दिन लोगों को नौकरी में अपनी बात सबके सामने रखनी चाहिए। साथ ही लोगों को वित्तीय फैसलों में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। यही रणनीति लोगों को धन लाभ दिला सकती है। इस दिन की ऊर्जा लोगों को ऊर्जावान बनाए रखेगी, बस जरूरत है कि लोग अपने उत्साह और धैर्य के बीच संतुलन बनाए रखें।
यह भी पढ़ें: उमरा और हज दोनों में जाते हैं मक्का, हज को क्यों दिया गया है ज्यादा महत्व?
राशिफल
मेष राशि
आज आपके भाग्य में धन लाभ के योग हैं, लेकिन बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। शाम को साथ समय बिताने से रिश्ते में ताजगी आएगी।
क्या करें: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय न लें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ किसी विषय पर खुलकर बातचीत करें, ताकि आपके रिश्ते में गलतफहमियां न हों।
क्या करें: किसी जरूरतमंद को चावल या सफेद मिठाई का दान करें।
क्या न करें: आलस के कारण अपने महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें।
मिथुन राशि
बिजनेस में नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और धन निवेश के अवसर मिलेंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
क्या करें: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें।
यह भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखना जरूरी है या नहीं? धर्म ग्रंथों समझें
कर्क राशि
करियर के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
क्या करें: शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें।
क्या न करें: पुरानी नकारात्मक बातों को लेकर तनाव न लें।
सिंह राशि
चंद्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। लव पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। अपने कड़वे शब्दों से बचें, नहीं तो बेवजह की बहस हो सकती है।
क्या करें: गायत्री मंत्र का 108 बार जाप करें।
क्या न करें: अहंकार को अपने स्वभाव और रिश्तों पर हावी न होने दें।
कन्या राशि
विदेशी क्षेत्रों से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। अचानक से कुछ खर्चे सामने आ सकते हैं। लव पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के करीब आएंगे।
क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और मोदक का भोग लगाएं।
क्या न करें: बजट से बाहर जाकर खरीदारी न करें।
यह भी पढ़ें: 9 दिन, 9 रंग: कश्मीर से कन्याकुमारी तक कैसे बदल जाता है नवरात्रि का रूप?
तुला राशि
नेटवर्किंग से करियर में बड़ा फायदा मिलेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल रहेंगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है।
क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें और किसी कन्या को उपहार दें।
क्या न करें: वित्तीय लेन-देन में लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लव लाइफ में स्थिरता आएगी। अपने पार्टनर को अपने मन की बात बताने का यह सही समय है।
क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: नौकरी में किसी के साथ तीखी बहस में न उलझें।
धनु राशि
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लव पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है, जिससे आपके संबंध और बेहतर होंगे।
क्या करें: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
क्या न करें: जोखिम भरे निवेश या सट्टेबाजी से दूर रहें।
यह भी पढ़ें: गया जी में जर्मनी-यूक्रेन की महिलाओं ने किया पिंडदान, गरुड़ पुराण से समझें महत्व
मकर राशि
आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। नौकरी में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। लव पार्टनर की छोटी-छोटी बातों को तूल न दें।
क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: अपनी योजनाओं को किसी के साथ शेयर न करें।
कुंभ राशि
नए बिजनेस पार्टनरशिप के प्रस्ताव आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन बहुत शुभ और लाभदायक है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी। साथ मिलकर लिया गया कोई बड़ा फैसला फायदेमंद रहेगा।
क्या करें: किसी गरीब या असहाय व्यक्ति को भोजन कराएं।
क्या न करें: उत्साह में आकर किसी के साथ कड़वे शब्द न बोलें।
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। धन के मामले में दिन संतुलित रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है, जिससे खुशी मिलेगी।
क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें और ।
क्या न करें: अपनी सेहत की अनदेखी न करें।
नोट- यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
