सोमवार का यह दिन बेहद शुभ है, क्योंकि आज के दिन लाखों लोगों पर विष्णु भगवान की कृपा बरसेगी। आज के दिन अजा एकादशी पर्व मनाया जाएगा, जिस वजह से कई लोग एकादशी का व्रत रखेंगे। साथ ही, विष्णु भगवान की पूजा-पाठ करेंगे। पंचांग के अनुसार आज भादो महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। अंकशास्त्र के मुताबिक, आज का मूलांक 7 है, जो अध्यात्म, आत्म-विश्लेषण और बौद्धिक क्षमताओं को निखारने का कार्य करता है। सप्ताह का पहला दिन होने के कारण चंद्रमा की स्थिति मन और सोच पर गहरा प्रभाव डालेगी, जिससे योजनाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में विराजमान होकर आपके आत्मविश्वास और लीडरशिप क्वालिटी को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, चंद्रमा का मिथुन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे लोगों के नए विचारों में मजबूती आएगी। गुरु और बुध का शानदार प्रभाव व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभ के योग बना रहा है। आज की ऊर्जा बेहद संतुलित और प्रेरक है, जो आपको रुके हुए काम को पूरा करने और नए लक्ष्य तय करने का साहस देगी।
यह भी पढ़ें: 7 या 8 सितंबर कब है अजा एकादशी? सही तारीख से लेकर पारण का समय तक, जानें हर बात
राशिफल
मेष राशि
नौकरी में आप पॉजिटिव ऊर्जा के साथ काम करेंगे। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है। आर्थिक मामलों में अचानक लाभ की संभावना बन रही है। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ बातचीत में स्पष्टता बनी रहेगी।
आज क्या करें: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज क्या न करें: जल्दबाजी में कोई भी वित्तीय फैसला लेने से बचें।
वृषभ राशि
ऑफिस में धैर्य और अनुशासन के साथ काम करें। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे पेंडिंग काम समय पर पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम जीवन में थोड़ा समय निकालकर पार्टनर से संवाद स्थापित करें।
आज क्या करें: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।
आज क्या न करें: किसी भी बहस या विवादित मामले में पड़ने से बचें।
मिथुन राशि
आपकी रचनात्मक क्षमता करियर में प्रगति दिलाएगी। नेटवर्किंग और मीटिंग्स में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप उनके साथ किसी छोटी यात्रा या डेट का प्लान बना सकते हैं।
आज क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
आज क्या न करें: काम को कल पर टालने की आदत से बचें।
यह भी पढ़ें: 6 सितंबर का राशिफल: तुला वालों को रहना होगा सतर्क, मेष और धनु को मिलेगा धन लाभ
कर्क राशि
नौकरी-पेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सहकर्मियों से मेलजोल बनाकर रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। अपने पार्टनर की बात ध्यान से सुनें और प्रतिक्रिया देने से बचें।
आज क्या करें: पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें।
आज क्या न करें: नौकरी में गपशप और गॉसिप से दूर रहें।
सिंह राशि
सूर्य के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नए अवसरों का लाभ उठाने में देरी न करें। नौकरी में प्रमोशन या इंसेंटिव मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं।
आज क्या करें: रोली का तिलक लगाएं।
आज क्या न करें: अपने व्यवहार में अहंकार को बिल्कुल न आने दें।
कन्या राशि
ऑफिस में आपकी निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा, उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। रिश्तों में ईमानदारी और पारदर्शिता रखें। आपका पार्टनर आपकी निष्ठा और सहयोग की सराहना करेगा।
आज क्या करें: हरी वस्तुओं या मूंग की दाल का दान करें।
आज क्या न करें: छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने और ओवरथिंकिंग से बचें।
तुला राशि
व्यापार विस्तार के नए दरवाजे खुल सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा लेकिन बजट का ध्यान रखकर ही खरीदारी करें। प्रेम संबंधों में नयापन और मिठास देखने को मिलेगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है।
आज क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद पुष्प अर्पित करें।
आज क्या न करें: वित्तीय मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: मथुरा, वृंदावन से बरसाना तक, कृष्ण जन्माष्टमी पर किन मंदिरों के करें दर्शन?
वृश्चिक राशि
करियर में थोड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। धन लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
आज क्या करें: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान जी के दर्शन करें।
आज क्या न करें: गुस्से या आवेग में आकर कोई कड़ा फैसला न लें।
धनु राशि
आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में सोच-समझकर किया गया निवेश फायदा देगा। लव लाइफ में उत्साह और खुशियां बनी रहेंगी। पार्टनर के साथ समय बिताकर मानसिक शांति महसूस होगी।
आज क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें।
आज क्या न करें: किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
यह भी पढ़ें: 14 या 15 सितंबर कब है गणेश चतुर्थी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा की विधि
मकर राशि
आपको मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन परिणाम सकारात्मक ही आएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। पार्टनर आपकी व्यस्तता को समझेगा।
आज क्या करें: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
आज क्या न करें: काम के चक्कर में स्वास्थ्य की अनदेखी न करें।
कुंभ राशि
दफ्तर में टीम के साथ काम करने से बड़े लक्ष्य आसानी से पूरे होंगे। अचानक धन लाभ या नए सौदे तय हो सकते हैं। दोस्तों के माध्यम से पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। विवाहित लोगों के लिए दिन हंसी-खुशी से भरा रहेगा।
आज क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।
आज क्या न करें: किसी भी व्यक्ति को लेकर मन में कड़वाहट न रखें।
मीन राशि
नौकरी में आपकी समझदारी कठिन परिस्थितियों को भी आसान बना देगी। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार में नई नीतियां अपनाने से फायदा होगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा और आप सुकून महसूस करेंगे।
आज क्या करें: पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें।
आज क्या न करें: आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
