बुधवार का यह दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज अक्षय नवमी की शुभ तिथि पर सभी लोग भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करेंगे। ग्रहों की चाल की वजह से आज के दिन कई लोगों को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी, जबकि कुछ लोगों को आज फैसले लेते वक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इसके अलावा, आज का मूलांक 9 है, जो साहस, मजबूत संकल्प, लीडरशिप क्वालिटी और बड़े बदलावों को प्रेरित करता है।

 

आज की ऊर्जा बहुत ही आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी से भरी रहने वाली है। लोगों के करियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और रिश्तों में आपसी समझ और मिठास बढ़ेगी। ग्रहों के प्रभाव से वृश्चिक राशि के लोग आज भावुक हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा। यह दिन नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए नई दिशा तलाशने और अपने लक्ष्यों को स्पष्टता के साथ आगे बढ़ाने के लिए बेहद शुभ है।

 

यह भी पढ़ें: देव प्रबोधिनी को क्यों कहते हैं देव उठनी एकादशी? धार्मिक मान्यता से समझिए वजह

राशिफल

1. मेष राशि

 

अगर आप व्यापारी हैं, तो आज आपको धन लाभ का सुख प्राप्त होगा। इसके अलावा, नौकरीपेशा लोगों को नया काम मिलेगा। आपको इस काम को बारीकी से पूरा करना होगा। आज आपको लव पार्टनर से गिफ्ट मिलेगा।

क्या करें: निर्णय लेते समय बड़े-बुजुर्गों की सलाह लें।

क्या न करें: गुस्से में आकर किसी से तीखी बहस करने से बचें।

 

2. वृषभ राशि

 

व्यापार में मुनाफे के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा।

क्या करें: बजट को ध्यान में रखकर ही पैसों का खर्च करें।

क्या न करें: किसी को उधार देने की गलती न करें।

 

3. मिथुन राशि

 

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर चलें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। लव पार्टनर के साथ किसी छोटी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। आपसी बातचीत से रिश्तों की गलतफहमियां दूर होंगी।

क्या करें: अपने काम पर पूरा फोकस बनाए रखें।

क्या न करें: सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास बिल्कुल न करें।

 

यह भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ मंदिर का अनसुना इतिहास, तांत्रिक महत्व और 5 आरती का रहस्य

 

4. कर्क राशि

 

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों का विश्वास आप पर बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी की कोई बात आपके दिल को छू सकती है।

क्या करें: अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा दें।

क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।

 

5. सिंह राशि

 

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग बन रहे हैं। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे आपसी बॉन्डिंग और मजबूत होगी।

क्या करें: अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें।

क्या न करें: अहंकार के कारण किसी का अपमान न करें।

 

6. कन्या राशि

 

आज का दिन नई स्किल्स सीखने के लिए अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।

क्या करें: अपने दस्तावेजों को व्यवस्थित रखें।

क्या न करें: छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव न लें।

 

यह भी पढ़ें: कब है देव दीपावली, वाराणसी में कैसे मनाया जाता है यह पर्व? जान लीजिए

 

7. तुला राशि

 

ऑफिस में टीम वर्क के जरिए आप बड़े लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और विलासिता की चीजों पर खर्च हो सकता है। लव पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है।

क्या करें: निर्णय लेते समय दिल और दिमाग का संतुलन बनाए रखें।

क्या न करें: दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद की अनदेखी न करें।

 

8. वृश्चिक राशि

 

आप आज वित्तीय मामलों में जोखिम उठाने से बचें, वरना नुकसान की आशंका हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संवादहीनता न होने दें। खुलकर बात करने से रिश्ते की गलतफहमियां दूर होंगी।

क्या करें: अपने सीक्रेट्स हर किसी के साथ साझा करने से बचें।

क्या न करें: किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें।

 

9. धनु राशि

 

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रेम जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। पार्टनर के साथ खुलकर अपने विचार साझा करेंगे।

क्या करें: अपने लक्ष्यों को लेकर पूरी तरह समर्पित रहें।

क्या न करें: भविष्य को लेकर अत्यधिक चिंता करने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, इस हफ्ते कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल?

 

10. मकर राशि

 

नौकरी में आपकी मेहनत और लगन की तारीफ होगी। प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत और संतुलित रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपके साथ रहेगा।

क्या करें: अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें: काम के दबाव में आकर आराम करना न भूलें।

 

11. कुंभ राशि

 

आपको नेटवर्किंग के जरिए नए अवसर हाथ लगेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है। लव लाइफ में सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा।

क्या करें: नई तकनीकों और विचारों को अपने कार्य में अपनाएं।

क्या न करें: अपने जरूरी काम को कल पर टालने की आदत से बचें।

 

12. मीन राशि

 

नौकरी और व्यापार, दोनों में प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।

क्या करें: जरूरतमंदों की मदद करें।

क्या न करें: भावनाओं में बहकर गलत निर्णय न लें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।