हरियाणा में टीबी (क्षय रोग) नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। टीबी रोगियों की बात करें तो हरियाणा में पुरुषों के अलावा, महिलाओं व बच्चों में भी टीबी रोग देखने को मिल रहा है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के पास हर साल 90 हजार मरीजों को डिटेक्ट करने का टारगेट होता है। टीबी की बीमारी होने पर उपचार बीच में छोड़ने वालों से विभाग संपर्क साधने में जुटा हुआ है। लगातार टेस्टिंग के साथ टीबी के मरीजों को डिटेक्ट भी किया जा रहा है।
वर्ष 2021 से इस साल अब तक के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, फरीदाबाद व गुरुग्राम एरिया में टीबी के मरीजों की संख्या अन्य जिलों के मुकाबले अधिक है। स्वास्थ्य विभाग ने वर्ष 2021 में 67990 टीबी के मरीजों को डिटेक्ट किया। वर्ष 2022 में 74586, वर्ष 2023 में 78334, वर्ष 2024 में 85633, वर्ष 2025 में 88154 और इस साल अब तक 75921 टीबी के मरीजों को डिटेक्ट किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, टीबी के मरीजों में पुरुषों की संख्या ज्यादा है। इनमें व्यस्क अधिक हैं।
यह भी पढ़ें: नर्सिंग ऑफिसर्स की होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल अस्थाई तौर पर स्थगित
2021 से अब तक इतने मरीज डिटेक्ट
हरियाणा के अलग-अलग जिलों में साल 2021 से 2026 तक सामने आए मरीजों के आंकड़ों की बात करें, तो अंबाला में साल 2021 में 2699, साल 2022 में 3095, साल 2023 में 3427, साल 2024 में 3228, साल 2025 में 3050 और साल 2026 में 2737 मरीज मिले हैं। भिवानी में साल 2021 में 2743, 2022 में 2800, 2023 में 2785, 2024 में 2887, 2025 में 2994 और साल 2026 में 2509 मरीज पाए गए।
चरखी दादरी में साल 2021 में 602, 2022 में 779, 2023 में 785, 2024 में 803, 2025 में 834 और 2026 में 727 मरीज सामने आए हैं। फरीदाबाद में साल 2021 में 7058, 2022 में 7959, 2023 में 8000, 2024 में 9419, 2025 में 10627 और 2026 में 8514 मरीज मिले। फतेहाबाद में साल 2021 में 2091, 2022 में 2247, 2023 में 2042, 2024 में 2363, 2025 में 2060 और 2026 में 1854 मरीजों की पहचान हुई है।
गुरुग्राम में साल 2021 में 6214, 2022 में 6711, 2023 में 7471, 2024 में 9068, 2025 में 10988 और 2026 में 11528 मरीज पाए गए। हिसार में साल 2021 में 5452, 2022 में 6268, 2023 में 6621, 2024 में 6370, 2025 में 6124 और 2026 में 5166 मरीज मिले, जबकि झज्जर में साल 2021 में 1972, 2022 में 2092, 2023 में 1960, 2024 में 1972, 2025 में 2143 और 2026 में 1804 मरीजों की पुष्टि हुई है।
इसी तरह जींद में साल 2021 में 2126, 2022 में 2414, 2023 में 2248, 2024 में 2385, 2025 में 2410 और 2026 में 1940 मरीज मिले, वहीं कैथल में साल 2021 में 1891, 2022 में 2044, 2023 में 2031, 2024 में 2200, 2025 में 2291 और 2026 में 1752 मरीज पाए गए हैं। करनाल में साल 2021 में 3962, 2022 में 4588, 2023 में 5084, 2024 में 4959, 2025 में 5236 और साल 2026 में 4809 मरीजों की पहचान की गई है।
अन्य जिलों के आंकड़ों को देखें तो कुरुक्षेत्र में साल 2021 में 1992, साल 2022 में 1905, साल 2023 में 2077, साल 2024 में 2482, साल 2025 में 2333 और साल 2026 में 2032 मरीज सामने आए हैं। महेंद्रगढ़ में साल 2021 में 1799, 2022 में 1707, 2023 में 1630, 2024 में 1804, 2025 में 1852 और 2026 में 1464 मरीज मिले। मेवात में साल 2021 में 3107, 2022 में 3976, 2023 में 4308, 2024 में 5042, 2025 में 5016 और 2026 में 3778 मरीज पाए गए, जबकि पलवल में साल 2021 में 2205, 2022 में 2198, 2023 में 2377, 2024 में 2556, 2025 में 2588 और 2026 में 2332 मरीजों की पुष्टि हुई है।
पंचकूला में साल 2021 में 1902, 2022 में 2099, 2023 में 2079, 2024 में 2495, 2025 में 2337 और 2026 में 2134 मरीज मिले हैं। पानीपत में साल 2021 में 3792, 2022 में 4246, 2023 में 4454, 2024 में 5099, 2025 में 5451 और 2026 में 4296 मरीज पाए गए। रेवाड़ी में साल 2021 में 2117, 2022 में 2542, 2023 में 2737, 2024 में 3057, 2025 में 2765 और 2026 में 2490 मरीज सामने आए, वहीं रोहतक में साल 2021 में 4641, 2022 में 5136, 2023 में 5863, 2024 में 5881, 2025 में 5840 और 2026 में 4865 मरीज मिले हैं।
सिरसा में साल 2021 में 3073, 2022 में 3064, 2023 में 3127, 2024 में 3345, 2025 में 3047 और 2026 में 2603 मरीज पाए गए। सोनीपत में साल 2021 में 3880, 2022 में 4041, 2023 में 4293, 2024 में 4836, 2025 में 5072 और 2026 में 4051 मरीजों की पहचान हुई, जबकि यमुनानगर में साल 2021 में 2672, 2022 में 2675, 2023 में 2935, 2024 में 3382, 2025 में 3096 और साल 2026 में 2536 मरीज सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा के गांव और शहरों तक फैला डिप्रेशन, फरीदाबाद सबसे आगे
एसटीएस को दिया गया प्रशिक्षण
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत हरियाणा राज्य टीबी सेल द्वारा सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर्स (STS) एवं टीबी हेल्थ विजिटर्स (TBHVS) को काउंसलिंग एवं सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. ब्रह्मदीप, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी मरीजों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने, सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार अपनाने तथा बेहतर काउंसलिंग तकनीकों में दक्ष बनाना है। इससे उपचार बीच में छोड़ने वाले मरीजों (Loss to Follow-Up – LFU) की संख्या कम करने तथा टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।