सोमवार का यह दिन बेहद सकारात्मक है, क्योंकि आज लोगों पर देवी मां सिद्धिदात्री का आशीर्वाद बना रहेगा। इसके साथ ही आज ग्रह-नक्षत्रों के विशेष योग बन रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज सुबह 10:52 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी। उसके बाद महानवमी तिथि शुरू होगी। आज का मूलांक 1 है, जो सूर्य के प्रभाव को दर्शाता है। यानी लीडरशिप क्वालिटी, आत्मविश्वास और नई शुरुआत के लिए यह दिन बेहद शुभ रहेगा।

 

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो ग्रहों की स्थिति लोगों के पराक्रम और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत कर रही है। दिन की ऊर्जा उत्साह से भरी है, जो आपको व्यक्तिगत मोर्चे पर बड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित करेगी। आइए, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए जानते हैं कि यह दिन आपके जीवन में क्या कुछ खास लेकर आया है।

 

यह भी पढ़ें: महागौरी की पूजा कैसे करें, मंत्र, मुहूर्त से उपासना विधि तक, सब जानिए

राशिफल

मेष राशि

 

करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और सीनियर अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

क्या करें: महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने अंतर्मन की सुनें।

क्या न करें: गुस्से या जल्दबाजी में आकर किसी को अपशब्द न कहें।

 

वृषभ राशि

 

नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

क्या करें: अपने खान-पान और सेहत का विशेष ध्यान रखें।

क्या न करें: अनावश्यक खर्चों से बचें और बजट का ध्यान रखें।

 

मिथुन राशि

 

ऑफिस में नई योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक दृष्टि से निवेश करने के लिए दिन अच्छा है, परंतु सूझबूझ से काम लें। पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें और गलतफहमियों को बातचीत से दूर करें।

क्या करें: अपनी वाणी में मिठास और संयम बनाए रखें।

क्या न करें: एक साथ बहुत सारे कामों न करें।

 

यह भी पढ़ें: महाअष्टमी पर आज किन राशियों पर बरसेगी देवी महागौरी की कृपा? अपना राशिफल जानिए

 

कर्क राशि

 

धन के मामले में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आपकी बुद्धि से सभी बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

क्या करें: ध्यान या योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

क्या न करें: पुरानी नकारात्मक बातों को बार-बार याद न करें।

 

सिंह राशि

 

आपकी लीडरशिप क्वालिटी की सराहना होगी। बड़े प्रोजेक्ट्स में आपको अहम भूमिका मिल सकती है। आय के नए साधन बनेंगे और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह बना रहेगा।

क्या करें: अपनी उपलब्धियों पर विनम्र रहें और बड़ों का सम्मान करें।

क्या न करें: अहंकार को अपने रिश्तों और काम के बीच में न आने दें।

 

कन्या राशि

 

ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से लिया गया निर्णय भविष्य में बड़ा लाभ देगा। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा। दिल की बातें साझा करने से रिश्तों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।

क्या करें: अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने की आदत डालें।

क्या न करें: दूसरों के मामलों में आवश्यकता से अधिक दखल देने से बचें।

 

यह भी पढ़ें: नवरात्र व्रत का पारण कब करें? पारण के समय से लेकर कन्या पूजन का मुहूर्त जानें

 

तुला राशि

 

मीडिया और जनसंपर्क से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। आय और व्यय के बीच संतुलन बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास इंसान की एंट्री हो सकती है।

क्या करें: अपने आत्मविश्वास को ऊंचा रखें।

क्या न करें: महत्वपूर्ण निर्णयों को टालने की प्रवृत्ति से दूर रहें।

 

वृश्चिक राशि

 

नौकरी में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन अपनी मेहनत और लगन से आप हर स्थिति पर काबू पा लेंगे। आर्थिक निवेश से जुड़े मामलों में विशेषज्ञ की सलाह लें। लव पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। 

क्या करें: अपने विचारों को स्पष्ट रखें और पारदर्शिता बनाए रखें।

क्या न करें: किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में कोई बड़ा वित्तीय फैसला न लें।

 

धनु राशि

 

विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को ट्रांसफर या मनचाही जगह पर काम करने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सकारात्मक चर्चा हो सकती है।

क्या करें: अपने लक्ष्यों को स्पष्ट रखें और निरंतर प्रयास करते रहें।

क्या न करें: आत्मविश्वास की कमी या अति-आत्मविश्वास से बचें।

 

यह भी पढ़ें: शिव से बिछड़ने से पुनर्मिलन तक, सती के प्रेम, तप और त्याग की गाथा हैं नवदुर्गा

 

मकर राशि

 

आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपसी दूरियां मिटेंगी। परिवार के सदस्यों का भरपूर समर्थन मिलेगा।

क्या करें: अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें ।

क्या न करें: काम के तनाव को अपने घर और परिवार पर हावी न होने दें।

 

कुंभ राशि

 

व्यापारियों को मुनाफा कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन शानदार है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते अधिक प्रगाढ़ और विश्वासपूर्ण बनेंगे।

क्या करें: सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

क्या न करें: किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या तल्ख बयानों से दूर रहें।

 

मीन राशि

 

आज आपको करियर में धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में स्थिति सुधरेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ आत्मीयता बढ़ेगी। घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।

क्या करें: अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा रखें और शांत मन से काम करें।

क्या न करें: अपनी योजनाओं को समय से पहले दूसरों के साथ शेयर न करें।

 

नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।