यह हफ्ता कई लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है, जहां ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से तुला और धनु राशि के लोगों पर धन की बरसात होगी, जबकि मेष राशि के लोगों को करियर में ज्यादा भागदौड़ या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इस हफ्ते का मूलांक 7 है, जो केतु ग्रह का नंबर माना जाता है। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो इस दौरान चंद्रमा मिथुन से कन्या राशि तक प्रवेश करेंगे, जबकि सूर्य सिंह राशि में विराजमान रहेंगे, जिससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
ग्रहों की चाल की वजह से लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। हफ्ते के मध्य में बुध और गुरु की स्थिति व्यापारिक सौदों और शिक्षा के लिए बेहद शानदार माहौल बनाएगी। यह समय पुराने अटके हुए काम पूरे करने के लिए अच्छा रहेगा। हालांकि, हफ्ते के आखिर में व्यक्ति को भावनाओं में बहने के बजाय हकीकत में जीना होगा। यही सोच व्यक्ति की सफलता की कुंजी साबित होगी। आइए जानते हैं कि यह सप्ताह सभी 12 राशियों के जातकों के लिए करियर, धन और प्रेम के लिहाज से कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ें: 7 या 8 सितंबर कब है अजा एकादशी? सही तारीख से लेकर पारण का समय तक, जानें हर बात
राशिफल
मेष राशि
आपको इस हफ्ते करियर में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव पार्टनर के साथ बातचीत बनाए रखें, वरना रिश्ते में गलतफहमी हो सकती है।
क्या करें: हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें।
क्या न करें: जल्दबाजी में कोई वित्तीय निर्णय लेने से बचें।
वृषभ राशि
नौकरीपेशा लोगों को इस हफ्ते नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे से यह हफ्ता आपके लिए सुखद रहेगा। जीवनसाथी का हर मोड़ पर सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा।
क्या करें: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं।
क्या न करें: दूसरों के मामलों में दखल न दें।
मिथुन राशि
आपके विचारों और नए आइडियाज की बदौलत बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्लान बन सकता है।
क्या करें: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
क्या न करें: किसी को उधार देने से बचें, पैसा अटक सकता है।
यह भी पढ़ें: 6 सितंबर का राशिफल: तुला वालों को रहना होगा सतर्क, मेष और धनु को मिलेगा धन लाभ
कर्क राशि
करियर में आपको थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। मेहनत का फल देर से ही सही, पर जरूर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। लव पार्टनर को भावनाओं में बहकर कोई वादा न करें।
क्या करें: सोमवार को शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध अर्पित करें।
क्या न करें: नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें।
सिंह राशि
इस हफ्ते आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में आपके फैसलों की तारीफ होगी। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। लव लाइफ के लिए यह समय बहुत ही खुशनुमा है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और कोई सरप्राइज मिल सकता है।
क्या करें: हर दिन सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल दें।
क्या न करें: अपने स्वभाव में अहंकार या क्रोध न आने दें।
कन्या राशि
करियर में सफलता पाने के लिए आप मेहनत करेंगे। धन निवेश के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए काफी लाभदायक है। जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ तालमेल बेहतरीन रहेगा।
क्या करें: पक्षियों को हरा मूंग या दाना डालें।
क्या न करें: आत्मविश्वास में आकर कोई बड़ी डील साइन न करें।
यह भी पढ़ें: मथुरा, वृंदावन से बरसाना तक, कृष्ण जन्माष्टमी पर किन मंदिरों के करें दर्शन?
तुला राशि
व्यावसायिक मामलों में संतुलन बनाकर चलना होगा। शेयर बाजार या नए कारोबार में सोच-समझकर निवेश करें। नौकरी में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
क्या करें: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद वस्तुओं का दान करें।
क्या न करें: अपने लक्ष्यों से ध्यान न भटकने दें।
वृश्चिक राशि
बिजनेस में आपके नए सौदे फाइनल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से अधिक बेहतर होगी। लव पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए खास व्यक्ति की दस्तक हो सकती है।
क्या करें: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
क्या न करें: दफ्तर पर किसी को अपनी बातों को शेयर न करें।
धनु राशि
यह हफ्ता आपके लिए नए अवसर लेकर आएगा। शिक्षा और विदेश से जुड़े मामलों में खुशखबरी मिलेगी। आमदनी में सुधार होगा, जिससे मन शांत रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।
क्या करें: गुरुवार के दिन माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।
क्या न करें: किसी भी काम में लापरवाही बरतने से बचें।
यह भी पढ़ें: 14 या 15 सितंबर कब है गणेश चतुर्थी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा की विधि
मकर राशि
करियर में कड़ी मेहनत से ही परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय बेहतर है। व्यस्त होने के कारण आप अपने पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, जिससे थोड़ा तनाव हो सकता है।
क्या करें: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
क्या न करें: स्वास्थ्य और खान-पान की अनदेखी न करें।
कुंभ राशि
करियर में नए प्रयोग सफल होंगे। पैसों के मामले में यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहने वाला है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। पार्टनर के प्रति आपका समर्पण और ईमानदारी रिश्ते को और अधिक गहरा बनाएगी।
क्या करें: किसी जरूरतमंद को काले तिल या उड़द की दाल का दान करें।
क्या न करें: दोस्तों के बहकावे में आकर कोई गलत निर्णय न लें।
मीन राशि
नौकरी और व्यापार दोनों में सफलता के योग हैं। नए क्लाइंट्स से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पार्टनर के साथ मनमुटाव दूर होगा और आपसी प्यार और सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
क्या करें: भगवान विष्णु की पूजा करें और केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
क्या न करें: बिना सोचे-समझे किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं और गणनाओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं।
