ज्योतिष शास्त्र में हर रंग का एक अलग महत्व होता है। ज्योतिषीय जानकारों के मुताबिक, हर रंग का जुड़ाव नौ ग्रहों से होता है। साथ ही सोमवार से रविवार तक हर दिन अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव रहता है। इसी वजह से हर व्यक्ति को ग्रहों के हिसाब से अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे ग्रहों का प्रभाव सकारात्मक होता है। इससे न सिर्फ व्यक्ति का दिन अच्छा जाता है, बल्कि सुख, शांति और धन-दौलत भी मिलती है।
ज्योतिषियों के हिसाब से लोगों का जीवन कर्म के साथ कुंडली की दशा पर भी निर्भर करता है। जिन लोगों की कुंडली में ग्रह सकारात्मक रूप से प्रभावी होते हैं, उनके दिन अच्छे जाते हैं। ऐसे में ग्रहों के प्रभाव को सकारात्मक करना बेहद जरूरी होता है। इसी वजह से हर दिन के ग्रहों के हिसाब से विशेष रंग के कपड़े पहनने चाहिए। अब सवाल उठता है कि हर दिन कौन-कौन से रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 4 महीने खत्म हुआ वीजा, फिर भी भारत में डटा रहा सोमाली नागरिक, अब हो गई जेल
अलग-अलग दिन के ग्रहों के नाम
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हफ्ते के सातों दिन अलग-अलग ग्रह प्रभावी होते हैं। यानी हफ्ते के हर दिन का अलग ग्रह स्वामी होता है। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह चंद्रमा, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि और सूर्य हैं। इन सभी ग्रहों के अलग-अलग रंग कारक होते हैं। सोमवार के दिन चंद्रमा ग्रह का प्रभाव रहता है। मंगलवार के दिन मंगल ग्रह का असर रहता है। इसी प्रकार हर दिन अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव रहता है।
सोमवार के दिन शुभ रंग- इस दिन चंद्रमा ग्रह का प्रभाव रहता है, इसी वजह से सोमवार के दिन हल्के रंग जैसे क्रीम कलर या सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
मंगलवार को कौन सा रंग शुभ - मंगल ग्रह की कृपा सभी राशियों पर पड़ती है। जिस वजह से मंगलवार को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
बुधवार- इस दिन बुध ग्रह की कृपा दृष्टि सभी राशियों पर बरसती है। इसलिए हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे बुध ग्रह का आशीर्वाद सभी राशियों को मिलता है। साथ ही हरे रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति सकारात्मक महसूस करता है।
यह भी पढ़ें: कोर्ट के फैसले के बाद कैसे हुई 'भोजशाला' में पूजा, लोगों ने क्या कहा?
गुरुवार के दिन - इस दिन बृहस्पति ग्रह का आशीर्वाद लोगों पर बरसता है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
शुक्रवार - इस दिन शुक्र ग्रह का प्रभाव बना रहता है। इस दिन लोगों को सफेद रंग पहनना चाहिए।
शनिवार-इस दिन शनि ग्रह की नजर सभी राशियों पर पड़ती है, इसी वजह से इस दिन काले और नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। काला रंग अनुशासन का प्रतीक होता है।
रविवार- इस दिन सूर्य का प्रभाव रहता है। इस वजह से लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए, जिससे सूर्य देव का प्रभाव व्यक्ति को पूरे दिन महसूस होगा और वे आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
