भारत की अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को हुए वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर- 19 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्ल‍िश टीम 311 रन ही बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मैच के हिरो स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने शानदार 175 रनों की पारी खेली। इस धमाकेदार जीत के बाद बीसीसीआई ने भारतीय ख‍िलाड़‍ियों पर पैसों की बार‍िश कर दी है।

 

बीसीसीआई ने अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राश‍ि की घोषणा की है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने खुद इसकी जानकारी दी है।

 

यह भी पढ़ें: T20 WC: हर्षित राणा के बाहर होने के बाद कैसी बन रही है टीम इंडिया की प्लेइंग-XI?

देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

इनाम की घोषणा करते हुए देवजीत सैकिया ने कहा, 'भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर जिस तरह से वर्ल्ड कप जीता, उस पर पूरे देश को गर्व है। टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच हारे बिना वर्ल्ड चैंपियन बनी है। इस प्रदर्शन से हम बहुत खुश हैं। बीसीसीआई ने पूरी टीम की परफॉर्मेंस देखकर इनाम की घोषणा की है। उनके लिए 7.5 करोड़ रुपये की इनामी राश‍ि की घोषणा की है, जो सभी खिलाड़ियों में बांटी जाएगी।'

 

यह भी पढ़ें: भारत की U19 वर्ल्ड कप जीत पर बोले PM मोदी- हमें टीम पर गर्व, कोहली ने क्या कहा?

वैभव-आयुष की बैटिंग

वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे जरूरत के समय संकटमोचक की भूमिका निभाई। सूर्यवंशी ने फाइनल में 80 गेंद में 15 चौकों और 15 छक्कों के साथ 175 रन बनाए। पिछले साल आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बिहार के समस्तीपुर के इस 14 वर्षीय युवक का नाम आज फिर पूरे भारत की जबां पर है। वहीं, आयुष म्हात्रे ने फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 53 रन बनाए।