इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के खिताब का ख्वाब पूरा कर बेंगलुरु लौटी RCB की विक्ट्री सेलिब्रेशन से पहले भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में लोग उमड़े थे। सभी RCB की जीत के जश्न में शामिल होना चाहते थे लेकिन यह मुमकिन नहीं थी। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई और लोग कुचल गए। 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि स्टेडियम के बाहर 3 लाख लोग जमा थे। हमें इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। हम इसके लिए तैयार नहीं थे। CM ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है।

 

पढ़ें RCB के जश्न के अपडेट्स:-

 

 

Live Updates

June 04, 19:34

स्टेडियम के बाहर लोग मरे, अंदर जश्न चलता रहा

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में अब तक 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं स्टेडियम के अंदर आरसीबी की जीत का जश्न चलता रहा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। पूर्व क्रिकेटर मदनलाल ने इस घटना के लिए आरसीबी फ्रेंचाइजी और राज्य सरकार को दोषी ठहराया है।

June 04, 19:13

पीड़ितों की मदद करेगा BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि यह अचानक हुआ हादसा है और सभी लोग दुखी हैं। मृतकों और घायलों की जितनी मदद हो सकती है, हम करेंगे। हम कर्नाटक सरकार से भी बात कर रहे हैं। इसके साथ ही IPL फ्रेंचाइजी से भी बात हो रही है। ये कोई पॉलिटिक्स की बात नहीं है।

June 04, 18:22

मृतकों की संख्या 4 तक पहुंची

भगदड़ में मरने वालों की संख्या 4 तक पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, इसमें एक महिला भी शामिल है। लोकल मीडिया के मुताबिक, मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

June 04, 18:15

भगदड़ पर तेजस्वी सूर्या ने कहा - खुशी को गम में ना बदलें

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ की खबर आने के बाद साउथ बेंगलुरु से बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने फैंस से जिम्मेदारी के साथ जश्न मनाने के लिए कहा है। उन्होंने ट्वीट कर रहा कि इस खुशी को गम में ना बदलें। 

June 04, 18:07

RCB की विक्ट्री परेड में 3 की मौत

आरसीबी की जीत का जश्न हादसे में बदल गया है। टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ इधर विधानसभा में सम्मानित किए जा रहे हैं, उधर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई है। अभी तक 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। 50 से ज्यादा घायल हैं। विधानसभा में सम्मानित होने के बाद आरसीबी की टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम जाने वाली थी, जहां स्पेशल सेरेमनी आयोजित होना है। इसीलिए स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ जुट गई थी।

June 04, 18:01

टोपी-माला और गमछा से खिलाड़ी हुए सम्मानित

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरसीबी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को टोपी-माला और गमछा पहनाकर सम्मानित किया है। 

June 04, 17:55

सम्मान समारोह शुरू

आईपीएल ट्रॉफी के साथ कर्नाटक विधानसभा पहुंची आरसीबी की टीम 

June 04, 17:50

विधानसभा पहुंची RCB टीम

आरसीबी की टीम बस कर्नाटक विधानसभा पहुंच गई है। कप्तान रजत पाटीदार ने बस से निकलते समय फैंस को ट्रॉफी उठाकर दिखाया। सम्मान समारोह अब शुरू होना वाला है। 

June 04, 17:01

आरसीबी की टीम विधानसभा के लिए रवाना

आरसीबी की टीम बस विधानसभा के लिए रवाना हो चुकी है। विधानसभा में कर्टनाक सरकार आईपीएल चैंपियंस को सम्मानित करेगी। 

June 04, 16:37

स्टेडियम के बाहर पुलिस ने की लाठीचार्ज

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ को मैनेज करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। 

June 04, 15:53

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सम्मानित होंगे IPL चैंपियंस

कर्नाटक राज क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) शाम 5 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडिम में आरसीबी के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए स्पेशल सेरेमनी आयोजित करेगी। इस इवेंट में सिर्फ वैलिड टिकट और पास वाले लोगों को ही एंट्री मिलेगी। 

June 04, 15:35

एयरपोर्ट पर आरसीबी का भव्य स्वागत

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने एयरपोर्ट पर आरसीबी के खिलाड़ियों का स्वागत गुलदस्ता देकर किया। 

June 04, 15:26

विधानसभा के बाहर फैंस का हुजूम

विधानसभा के बार आईपीएल चैंपियंस का स्वागत के करने के लिए भारी भीड़ जुटी हुई है। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। 

June 04, 15:09

बेंगलुरु में लगा RCB फैन्स का जमावड़ा

RCB के बेंगलुरु पहुंचने से पहले ही फैन्स सड़कों पर उतर आए हैं।

 

June 04, 14:55

बेंगलुरु पहुंचे चैंपियन्स

IPL 2025 की विजेता टीम RCB अपने घर यानी बेंगलुरु पहुंच गई है।

June 04, 14:21

RCB के खिलाड़ियों को रिसीव करने पहुंचे डीके शिवकुमार

गुजरात से बेंगलुरु आ रही RCB टीम को रिसीव करने खुद कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार HAL एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।

 

June 04, 13:15

क्या बोल रहे हैं RCB फैन्स?

18 साल के बाद IPL खिताब जीतने वाली RCB के फैन्स बेंगलुरु में जुट गए हैं। कई फैन्स तो छुट्टी लेकर इस जश्न में शरीक होने आए हैं।

 

June 04, 13:10

क्या है प्लान?

कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर ने बताया है, 'RCB के खिलाड़ी शाम 4 बजे विधानसभा की सीढ़ियों पर आएंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हर खिलाड़ी को व्यक्तिगत तौर पर बधाई भी देंगे। पूरा कार्यक्रम 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का होगा।'

 

June 04, 13:06

गुजरात से रवाना हुई RCB

अहमदाबाद में फाइनल मैच जीतने के बाद RCB की पूरी टीम अब वहां से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई है।