कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो गया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 39 मेडल जीते, जिसमें 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज शामिल रहे। भारत मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर रहा। उसने 122 खिलाड़ियों का दल भेजा था। इनमें से 38 खिलाड़ियों ने मेडल जीते। गुलवीर सिंह ने दो मेडल हासिल किए। वह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में दो व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने।

 

बॉक्सिंग में भारत ने रिकॉर्ड 10 मेडल जीते, जिनमें 7 गोल्ड शामिल थे। वेटलिफ्टिंग में भी भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। मीराबाई चानू ने CWG टाइटल की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की और इस इवेंट में लगातार तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी खिलाड़ी बनीं। जूडो में भारत को बड़ी कामयाबी मिली। अस्मिता डे ने ऐतिहासिक गोल्ड जीता। हर्ष सिंह ने भी कमाल किया।

 

यह भी पढ़ें: बुखार के बावजूद अरुंधति ने जीता गोल्ड, अब राजस्थान सरकार की बेरुखी पर उठाए सवाल

एथलेटिक्स में नहीं मिला गोल्ड

भारत ने एथलेटिक्स में 10 मेडल जीते लेकिन इसमें एक भी गोल्ड नहीं मिला। दिग्गज जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में डेकाथलॉन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रचा। भारत ने अपने कुल मेडलों की संख्या में से 28 मेडल सिर्फ 3 खेलों में जीते। देखिए मेडल विजेताओं की पूरी लिस्ट।

 

यह भी पढ़ें: लोकल कोच, लाहौर में अभ्यास... पाकिस्तानी अरशद नदीम को अपनों ने ही डुबोया

एथलेटिक्स

  • सर्वेश अनिल कुशारे - सिल्वर (मेंस हाई जम्प)
  • गुलवीर सिंह - सिल्वर (मेंस 10000 मीटर)
  • मुरली श्रीशंकार - सिल्वर (मेंस लॉन्ग जम्प)
  • सीमा कालीरमन - ब्रॉन्ज (विमेंस डिस्कस थ्रो)
  • तेजस्विन शंकर - ब्रॉन्ज (मेंस डेकाथलन)
  • नीरज चोपड़ा - सिल्वर (मेंस जैवलिन थ्रो)
  • यश वीर सिंह - ब्रॉन्ज (मेंस जैवलिन थ्रो)
  • प्रवीण चित्रवेल - सिल्वर (मेंस ट्रिपल जम्प)
  • गुलवीर सिंह - ब्रॉन्ज (मेंस 5000 मीटर)
  • सेल्वा प्रभु - ब्रॉन्ज (मेंस ट्रिपल जम्प)

पैरा एथलेटिक्स 

  • शर्मिला धनकड़ - गोल्ड (विमेंस शॉट पुट F57)
  • शिल्पा के शायला - ब्रॉन्ज (विमेंस शॉट पुट F57)
  • दिलीप महादू गावित - गोल्ड (मेंस 100 मीटर T47)
  • मोहम्मद बासिल एम - सिल्वर (मेंस 100 मीटर T47)
  • सोमान राणा - गोल्ड (मेंस शॉट पुट F57)
  • शुभम जुयाल - सिल्वर (मेंस शॉट पुट F57)

बॉक्सिंग 

  • साक्षी चौधरी - गोल्ड (विमेंस 51 किग्रा)
  • प्रीति पवार - गोल्ड (विमेंस 54 किग्रा)
  • जैस्मिन लम्बोरिया - गोल्ड (विमेंस 57 किग्रा)
  • प्रिया घंघास - गोल्ड (विमेंस 60 किग्रा)
  • अरुंधति चौधरी - गोल्ड (विमेंस 70 किग्रा)
  • लवलिना बोरगोहेन - सिल्वर (विमेंस 75 किग्रा)
  • जदुमणी सिंह - सिल्वर (मेंस 55 किग्रा)
  • सचिन सिवाच - गोल्ड (मेंस 60 किग्रा)
  • अंकुश पंघाल - गोल्ड (मेंस 80 किग्रा)
  • नरेंदर बेरवाल - सिल्वर  (मेंस 90+ किग्रा)

जूडो 

  • अस्मिता डे - गोल्ड (विमेंस 48 किग्रा)
  • हर्ष सिंह - गोल्ड (मेंस 60 किग्रा)
  • यामिनी मौर्य - सिल्वर (विमेंस 57 किग्रा)
  • उन्नति शर्मा - ब्रॉन्ज (विमेंस -63 किग्रा)

पैरा पावरलिफ्टिंग

  • झंडू कुमार - ब्रॉन्ज (हैवीवेट)

वेटलिफ्टिंग 

  • मिराबाई चानू - गोल्ड (विमेंस 48 किग्रा)
  • ऋषिकांता सिंह - सिल्वर (मेंस 60 किग्रा)
  • राजा मुथुपांडी - सिल्वर (मेंस 65 किग्रा)
  • ज्ञानेश्वरी यादव - सिल्वर (विमेंस 53 किग्रा)
  • बिंदियारानी देवी - ब्रॉन्ज (विमेंस 58 किग्रा)
  • वल्लूरी अजय बाबू - सिल्वर (मेंस 79 किग्रा)
  • हरजिंदर कौर - सिल्वर (विमेंस 69 किग्रा)
  • लवप्रीत सिंह - सिल्वर (मेंस 110+ किग्रा)